-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Ai Fake Judgments Nclt Nclat Ruling
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
- Written By: अमन मौर्या
AI Fake Judgments: सुप्रीम कोर्ट ने AI से तैयार फर्जी न्यायिक मामलों पर जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए NCLT-NCLAT के फैसले रद्द कर दिया है। कोर्ट ने AI में मानव हस्तक्षेप को अनिवार्य बताया है।

AI पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय (प्रतीकात्मक इमेज- AI)
Supreme Court AI Ruling: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बड़ा निर्णय लिया है। कोर्ट ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) और राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) के उन फैसले को रद्द कर दिया, जिनसे उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा तैयार किए गए फर्जी, आधारहीन और काल्पनिक न्यायिक मामलों का सहारा लिया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह की सामग्री का न्यायिक फैसलों में इस्तेमाल करने पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाने की घोषणा करते हुए साफ किया कि न्यायिक फैसलों में इस तरह की झूठे या मनगढ़ंत सामग्री का इस्तेमाल पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
NCLT और NCLAT का फैसला हुआ रद्द
न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली पीठ ने 28 अगस्त, 2024 के एनसीएलटी और 11 सितंबर, 2025 को एनसीएलएटी के फैसले को रद्द करते हुए मामले को फिर से मामले को नई सुनवाई के लिए एनसीएलटी के पास भेज दिया। साथ ही दो सप्ताह के भीतर नया फैसला सुनाने का निर्देश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
फिर शंभू बॉर्डर पहुंचा किसानों का जत्था, महापंचायत के लिए दिल्ली कूच की तैयारी; भारी संख्या में पुलिस तैनात
‘सच छिप नहीं पाएगा’… राम मंदिर चंदा मामले पर सुप्रीम कोर्ट के कदम के बाद रविदास मेहरोत्रा का बड़ा बयान
2027 विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार! सपा के PDA की काट के लिए BJP का पिछड़ा वर्ग और ओबीसी मोर्चा सक्रिय
कुर्सी संभालते ही एक्शन में आए एंडी बर्नहैम, नेताओं को लेकर दिया सख्त बयान, बोले- बेहतर की उम्मीद- VIDEO
न्यायमूर्ति आलोक अराधे और पी.एस. नरसिम्हा की पीठ ने सुनवाई करते हुए कहा कि एआई से तैयार किए गए झूठे और मनगढ़ंत न्यायिक फैसले के आधार पर दिया गया कोई भी न्यायिक फैसला कानून की नजर में वैध नहीं माना जाएगा। कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह का कोई भी फैसला कानून के शासन को कमजोर करता है।
AI में इंसानी हस्तक्षेप जरूरी: कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने एआई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एआई न्यायिक प्रक्रिया में मदद कर सकता है, लेकिन इंसानी समझ और सोच की जगह नहीं ले सकता। कोर्ट ने कहा कि फैसला सुनाने की प्रक्रिया में एआई को सहायक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन अंतिम फैसला सुनाने की पूरी जिम्मेदारी न्यायाधीश के हाथ में ही होनी चाहिए। एआई के हर चरण में इंसानी हस्तक्षेप का बने रहना जरूरी है।
फैसलों में AI के इस्तेमाल पर कोर्ट ने जताई चिंता
मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा की पीठ ने कहा कि इस बात पर कोई विवाद नहीं है कि एनसीएलटी ने जिन फैसलों का हवाला दिया, असल में उसका कोई आस्तित्व ही नहीं था। कोर्ट ने कानूनी प्रक्रियाओं में एआई के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए कहा कि कोर्ट को फैसला सुनाने के दौरान एआई के इस्तेमाल पर पूरा नियंत्रण बनाए रखना चाहिए।
AI को बताया मिथाइल आइसोसाइनेट जैसा खतरनाक
कोर्ट ने इसे कानून में न्यायिक उदाहरण के रूप में इस्तेमाल करने पर बेहद खतरनाक बताया है। कोर्ट ने कहा कि यह ठीक वैसा ही है जैसे मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव, जोकि अदृश्य होता है, लेकिन चुपचाप बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा देता है। जब तक इसका पता चलता है, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है। कोर्ट ने कहा कि यह न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के साथ-साथ न्यायिक फैसलों की विश्वसनीयता को भी कमजोर कर देता है।
कोर्ट ने जजों की दी नसीहत
अधिवक्ता की जिम्मेदारी पर टिप्पणी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिना किसी जांच-पड़ताल के ऐसे फैसलों का हवाला देना किसी भी वकील की पेशेवर जिम्मेदारी के खिलाफ है। इसी तरह, अगर कोई न्यायाधीश अपने फैसले के समर्थन में एआई से तैयार किए गए झूठे या मनगढ़ंत न्यायिक उदाहरणों का इस्तेमाल करता है, तो यह भी एक गंभीर चूक मानी जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, यह फैसला एसेल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की निलंबित निदेशक पूजा रमेश सिंह की अपील पर आया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर बैंक लिमिटेड की ओर से दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता की धारा 7 के तहत शुरू की गई दिवालियापन की कार्यवाही को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
ये भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की तरफ से पेश अधिवक्ता माधवी दीवान ने कहा कि एनसीएलटी ने अपने फैसले में जिन कई न्यायिक उदाहरणों का हवाला दिया था, उनमें से कुछ असल में मौजूद ही नहीं थे। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि सुनवाई के दौरान कुछ मामलों में एआई से तैयार किए गए पैराग्राफ को गलत तरीके से सुप्रीम कोर्ट का असली फैसला का हिस्सा बताकर पेश किया गया था।
Supreme court ai fake judgments nclt nclat ruling
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पूर्वी विदर्भ की बदलेगी तस्वीर: 6 जिलों में बनेगा ईस्टर्न विदर्भ इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, अधिक रोजगार का लक्ष्य!
Jul 21, 2026 | 12:44 PMMP विधानसभा: यूसीसी पर चर्चा से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, नाटक और सांकेतिक शव लेकर सरकार पर साधा निशाना
Jul 21, 2026 | 12:40 PMAI बताएगा बाबा विश्वनाथ और गंगा घाट का रास्ता, भीड़ से बचाकर श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचाएगी स्मार्ट तकनीक
Jul 21, 2026 | 12:35 PMनवी मुंबई मनपा की 132 पदों की परीक्षा अचानक स्थगित! 19 हजार से ज्यादा उम्मीदवार प्रभावित, जानें क्या है वजह
Jul 21, 2026 | 12:32 PMमुंबई लोकल में यात्री से मारपीट का वीडियो वायरल: RPF ने दादर से 2 ट्रांसजेंडरों को पकड़ा; BNS के तहत FIR दर्ज
Jul 21, 2026 | 12:31 PMनागपुर का गौरव: निजी रॉकेट विक्रम-1 की सफल उड़ान में सोलर इंडस्ट्रीज ने निभाई अहम भूमिका
Jul 21, 2026 | 12:27 PMPMOS Diet: महंगे सुपरफूड नहीं, रसोई में मौजूद ये 4 चीजें इंसुलिन रेजिस्टेंस को मैनेज करने में कर सकती हैं मदद
Jul 21, 2026 | 12:22 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM














