- Hindi News »
- World »
- North Korea Kim Jong Un Threat To Donald Trump Nuclear Bomb Fall Golden Dome
ट्रंप के ‘गोल्डन डोम’ फैसले से किम जोंग उन नाखुश, परमाणु बम की धमकी दी
नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन अमेरिकी सरकार के गोल्डन डोम बनाने के फैसले से नाराज हैं। किम अमेरिका को परमाणु बम गिराने की धमकी देते हुए अपने फैसले पर फिर से सोचने के लिए कहा है।
- Written By: अक्षय साहू

डोनाल्ड ट्रंप, किम जोंग उन
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को गोल्डन डोम बनाने का ऐलान किया। गोल्डन डोम एक अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है जो अंतरिक्ष से भी होने वाले मिसाइल हमले को तबाह कर सकता है। ट्रंप के इस ऐलान से नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन नाराज हो गए। किम ने ट्रंप को परमाणु बम की धमकी देते हुए अपना फैसला वापस लेने के लिए कहा है।
किम जोंग उन अमेरिकी सरकार के गोल्डन डोम बनाने के फैसले से नाराज हैं। अमेरिका ने अपने एरिया को सुरक्षित रखने के लिए गोल्डन डोम बनाने की बात कही है। गोल्डन डोम को अंतरिक्ष में तैनात किया जाएगा, इससे आने वाले समय में अमेरिका पर मिसाइल अटैक करना असंभव हो जाएगा। किम का कहना है कि अमेरिका के इस कदम से अंतरिक्ष में न्यूक्लियर वॉर छिड़ने का खतरा है। डॉनल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में किम जोंग उन की तरफ से पहली बड़ी धमकी है।
गोल्डन डोम से क्यों नाराज हैं किम?
गोल्डन डोम बनाने से किम की नाराजगी की असली वजह साउथ कोरिया और जापान के साथ अमेरिका के रिश्ते हैं। किम का मानना है कि अगर अमेरिका गोल्डन डोम में सफल हो जाता है तो इस सिस्टम को दक्षिण कोरिया और जापान में भी लागू किया जाएगा। नॉर्थ कोरिया जापान और साउथ कोरिया को अपना दुश्मन मानता है। ऐसे में गोल्डन डोम जैसा एयर डिफेंस सिस्टम नॉर्थ कोरिया के लिए अच्छी खबर नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
आतंक के आका पर एक और प्रहार…खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वैन पर आतंकी हमला, DSP समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत
कुख्यात ड्रग माफिया एल मेंचो के मरने की वजह बनी गर्लफ्रेंड! मेक्सिको में भड़की हिंसा
ईरान में आसमान से सीधे सब्जी मंडी में गिरा आर्मी का हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 4 की मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
Imran Khan को मिली इलाज की इजाजत… 15 गाड़ियों का काफिला और भारी सुरक्षा के बीच पहुंचे PIMS अस्पताल
इसके अलावा नॉर्थ कोरिया के पास आधुनिक हथियारों का जखीरा है। जिसमें दम पर वो गाहे-बगाहे अमेरिका को भी धमकी देता रहता है। लेकिन गोल्डन डोम के लगने से उसे नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि किम की सरकार ने अपने बयान में परमाणु हमले का जिक्र किया है। किम जोंग उन की सरकार ने कहा है कि अगर ऐसी नौबत आती है तो फिर दुनिया भर में परमाणु जंग की शुरुआत हो सकती है।
क्या है गोल्डन डोम?
गोल्डन डोम का नाम इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम से लिया गया है, जिसे शॉर्ट-रेंज की मिसाइलों और दूसरे हमलों को तबाह करने के लिए बनाया गया है। यह एक साथ हजारों मिसाइलों को तबाह कर सकता है। आयरन डोम साल 2011 से काम कर रहा है।
North korea kim jong un threat to donald trump nuclear bomb fall golden dome
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब बिना रजिस्टर्ड सिम के नहीं चलेगा WhatsApp? भारत में आने वाला है बड़ा बदलाव
Feb 25, 2026 | 03:33 AMAaj Ka Rashifal 25 Feb: मेष राशि वालों को मिलेगा मानसिक तनाव! जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?
Feb 25, 2026 | 12:05 AMICC T20 WC 2026: इंग्लैंड से हारकर फंसा पाकिस्तान, अब सेमीफाइनल में पहुंचने का ये है ‘कुदरत का निजाम’
Feb 24, 2026 | 11:47 PMदिल्ली के उद्यमी का दावा: ‘मेरे ट्रक ड्राइवर कई सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ज्यादा बचत करते हैं’
Feb 24, 2026 | 11:14 PMबल्ले ने उगली आग और रच दिया इतिहास, PAK के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा तूफानी शतक, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने
Feb 24, 2026 | 11:05 PMजयपुर में मॉडिफाइड फॉर्ड जीप की शाही सवारी वायरल, सफेद थार समझ बैठे लोग
Feb 24, 2026 | 11:02 PMT20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, हैरी ब्रूक के शतक के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान
Feb 24, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














