- Hindi News »
- Special Coverage »
- Donald Trump Is Conqueror Of Destiny He Will Take Oath Inside A Closed Hall
निशानेबाज: डोनाल्ड ट्रंप हैं मुकद्दर के सिकंदर, शपथ लेंगे बंद हाल के अंदर
आप तो नए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प को भी उल्टी खोपड़ीवाला कहेंगे जिन्होंने अपने पदग्रहण समारोह को खुली जगह में न रखते हुए कैपिटल बिल्डिंग के रोटुंडा यानी सेंट्रल हॉल में रखने का निर्णय लिया है।
- Written By: मृणाल पाठक

डोनाल्ड ट्रंप (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, अमेरिका में सब कुछ उल्टा-पुल्टा है। वहां का ट्रैफिक राइट साइड से चलता है। सभी गाड़ियां लेफ्ट हैंड ड्राइव होती हैं। वहां रहनेवाला व्यक्ति भारत आने पर कार चलाने से डरता है। अमेरिका के घरों में बिजली के स्विच उल्टे होते हैं। ऑन करना है तो नीचे से दबाना पड़ता है। वहां कॉलेज में पढ़ने के बाद लोग स्कूल में जाते हैं जैसे मेडिकल स्कूल, स्कूल आफ इकोनामिक्स, लॉ स्कूल आदि। वहां करन्सी नोट का बिल कहते हैं।”
पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘चालान काटने को टिकट देना कहा जाता है। दूरी को किलोमीटर में नहीं मील या माइल्स में दिखाया जाता है। एक स्थान से दूसरे स्थान की दूरी मिनटों या घंटों में बताने का रिवाज है जैसे कि जस्ट 2 आवर्स अवे! पूरे अमेरिका में 4 टाइम जोन हैं जहां अलग-अलग समय रहता है। न्यूयार्क और कैलिफोर्निया के टाइम में 2 घंटे का अंतर होता है। हमारे यहां प्रधानमंत्री अपनी लोकप्रियता के बल 3 बार भी पद संभाल लेता है। अमेरिकन प्रेसीडेंट ज्यादा से ज्यादा 2 टर्म अर्थात 8 वर्ष अपने पद पर रह सकता है।’’
हमने कहा, ‘‘आप तो नए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प को भी उल्टी खोपड़ीवाला कहेंगे जिन्होंने अपने पदग्रहण समारोह को खुली जगह में न रखते हुए कैपिटल बिल्डिंग के रोटुंडा यानी सेंट्रल हॉल में रखने का निर्णय लिया है। इससे ट्रम्प के 2,20,000 समर्थकों में भारी निराशा छा गई है। उन्होंने इस समारोह में उपस्थित रहने के लिए महंगे टिकट ले रखे थे जिसकी रकम वापस नहीं की जाएगी। नेशनल मॉल में 1 लाख कुर्सियां लगाने का प्लान भी कैंसल कर दिया गया।’’
सम्बंधित ख़बरें
ईरान से युद्ध के पहले फंस गया अमेरिका, एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर के जाम हुए टॉयलेट
ईरान में आसमान से सीधे सब्जी मंडी में गिरा आर्मी का हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 4 की मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
ईरान में लड़कियों ने संभाला मोर्चा…खामेनेई के खिलाफ यूनिवर्सिटीज में जमकर किया प्रदर्शन, राजशाही का समर्थन
PM मोदी के लिए इजरायल में खिंची तलवारें! विपक्षी सांसदो ने किया विरोध का ऐलान, बताई हैरान करने वाली वजह
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, जब वाशिंगटन डीसी में माइनस 10 डिग्री तापमान हो तो खुले आसमान के नीचे शपथ कैसे ली जा सकती है? इसके अलावा जब अपने घर में सैफ अली खान भी सेफ नहीं हैं तो खुली जगह में ट्रम्प कैसे सुरक्षित होंगे? प्रचार अभियान के दौरान बंदूक की गोली उनका कान छूकर निकल गई थी। इसलिए हॉल के भीतर शपथ लेना सुरक्षित रहेगा। मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (मागा) के ट्रम्प समर्थक निराश होते हैं तो होते रहें। कनाडा और ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने की बात कहनेवाले ट्रम्प कैपिटल की सीढ़ियों पर भी शपथ नहीं ले सकते।’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Donald trump is conqueror of destiny he will take oath inside a closed hall
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आप भी सिरदर्द और थकान को समझते हैं मामूली? युवाओं में बढ़ते हाई बीपी के ये हैं शुरुआती संकेत
Feb 25, 2026 | 06:42 AMगजल सिंगर बनने का सपना, किस्मत ने बनाया डैनी डेंजोंगप्पा को सिल्वर स्क्रीन का डरावना चेहरा
Feb 25, 2026 | 06:30 AMSkin Care: झाइयों कम कर देगा एलोवेरा का ये सीक्रेट नुस्खा, बस मिलानी होगी ये एक चीज!
Feb 25, 2026 | 06:28 AMBirthday Horoscope: इस साल चमकेगी मेष और मिथुन की किस्मत, जानें आपके जन्मदिन पर क्या कहते हैं सितारे
Feb 25, 2026 | 06:00 AMगर्मी में उबलता पानी नहीं, इन 5 कारों में मिलता है इन-बिल्ट फ्रिज, सफर बनेगा ठंडा-ठंडा
Feb 25, 2026 | 05:44 AMअब बिना रजिस्टर्ड सिम के नहीं चलेगा WhatsApp? भारत में आने वाला है बड़ा बदलाव
Feb 25, 2026 | 03:33 AMAaj Ka Rashifal 25 Feb: मेष राशि वालों को मिलेगा मानसिक तनाव! जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?
Feb 25, 2026 | 12:05 AMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














