हैवानियत की हद पार! पत्नी ने पति से करवाया 11 साल की बेटी का रेप, जबरदस्ती पैदा कराया बच्चा

Oklahoma Crime: अमेरिका के ओकलाहोमा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मां ने अपनी 11 साल की बच्ची से कुकर्म करवाकर उसे बिना मेडिकल सहायता बच्चा पैदा करने पर मजबूर किया।
Oklahoma Crime News
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Oklahoma Crime News: अमेरिका के ओकलाहोमा राज्य से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां  एक मां ने अपनी 11 साल की बेटी का अपने से पति से रेप करवाया और फिर उसे जबरन बच्चा पैदा करने पर मजबूर किया। मामले के खुलासे के बाद पूरे इलाके में हैरानी और गुस्से का माहौल है। अदालत महिला को इस जुर्म के लिए उम्रकैद की सजा सुना सकती है।

इससे पहले इसी खौफनाक मामले में महिला के 35 वर्षीय पति डस्टिन जोएल वॉकर को दोषी ठहराया जा चुका है। डस्टिन ने इस साल की शुरुआत में ही अपना गुनाह कबूल लिया था। अदालत ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ यौन अपराध से जुड़े इस गंभीर मामले में 42 साल की सजा सुनाई थी। सजा पूरी होने के बाद भी वह आजीवन कारावास की शर्तों के तहत रहेगा। अदालत ने उसे आधिकारिक तौर पर यौन अपराधी भी घोषित किया है।

बिनी मेडिकल जांच के मासूम ने बच्चे को दिया जन्म

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरे मामलें का खुलासा तब हुआ, जब अधिकारियों को सूचना मिली की 11 साल की एक बच्ची ने घर के अंदर बिनी किसी मेडिकल जांच और सहायता के एक बच्चे को जन्म दिया है। अधिकारियों ने जांच में पाया कि बच्ची को पिछले एक साल से किसी भी डॉक्टर को नहीं दिखाया गया था। इसके अलावा मां-बाप ने बच्ची के साथ हो रहे कुकर्म को छिपाने के लिए उसका स्कूल तक छुड़वा दिया था। वहीं, डीएनए जांच से पता चला कि नवजात का पिता कोई और नहीं, खुद बच्ची का बाप था।

पुलिस के मुताबिक जैसे-जैसे वो मामले की गहराई तक पहुंचे, इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने बताया कि जब वो आरोपी महिला के घर पहुंते, तो घर का नजारा देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि घर के कमरे गंदे थे और पूरे घर में गंदगी फैली थी। पुलिस के मुताबिक घर के नलों में पिछले दो सालों से पानी तक नहीं आ रहा था। उस घर में छह बच्चे रह रहे थे।

दादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दिलचस्प बात ये है कि घर में दंपत्ति और बच्चों के अलावा उनकी दादी भी रहती थी। बच्ची की दादी ने दावा किया कि उन्हें नहीं पता था कि बच्ची के साथ यौन अपराध जैसा कुछ हो रहा था। हालांकि पुलिस ने उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com