NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी

NMDC Steel SET Vacancy : एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (NSL) ने स्टील एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET) के 102 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 11 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NMDC Steel has invited applications for 102 Executive Trainee posts with a salary package of up to Rs 1.80 lakh per month.
एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

NMDC Steel Careers : एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (NSL) ने स्टील एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET) के 102 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के तहत मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, केमिकल, कंप्यूटर एवं आईटी, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिरेमिक इंजीनियरिंग, मेटलर्जी, फाइनेंस और मानव संसाधन (HR) सहित कई विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।

इनमें सबसे अधिक 51 पद मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए हैं, जबकि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 22 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार एनएमडीसी स्टील की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एनएमडीसी स्टील में 102 पदों पर भर्ती

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में बीई/बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। कंप्यूटर एवं आईटी पदों के लिए एमसीए, कंप्यूटर साइंस या आईटी में डिग्री भी मान्य होगी। फाइनेंस पदों के लिए सीए, आईसीडब्ल्यूए या एमबीए (फाइनेंस) की योग्यता मांगी गई है।

वहीं, एचआर पदों के लिए एमबीए (एचआर), पर्सोनल मैनेजमेंट, लेबर वेलफेयर, समाजशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय संबंध या मानव संसाधन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें समूह चर्चा और इंटरव्यू से पहले अपनी अंतिम डिग्री या योग्यता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और विभागीय उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 50,000 रुपये मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जहां 60,000 रुपये से 1.80 लाख रुपये प्रतिमाह के वेतनमान का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा महंगाई भत्ता, भविष्य निधि (PF), चिकित्सा सुविधा, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (PRP), कैफेटेरिया भत्ता और अन्य कंपनी सुविधाएं भी मिलेंगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पहले एनएमडीसी स्टील की आधिकारिक करियर वेबसाइट nsltd.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।

इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें, ऑनलाइन शुल्क जमा करें और सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। यह भर्ती सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में करियर बनाने के इच्छुक इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है।

Navbharat Live
navbharatlive.com