- Hindi News »
- World »
- Netherlands Christmas Parade Crash Nunspeet Car Hits Crowd 9 Injured
Netherland में क्रिसमस परेड के दौरान भीड़ में घुसी बेकाबू कार, 9 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक
Christmas Parade Accident: नीदरलैंड के नुनस्पीट में क्रिसमस परेड के दौरान एक कार भीड़ में घुस गई, जिससे 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 56 वर्षीय महिला चालक को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।
- Written By: प्रिया सिंह

Netherland में क्रिसमस परेड के दौरान भीड़ में घुसी बेकाबू कार, 9 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक (सोर्स-सोशल मीडिया)
Nunspeet Car Crowd Collision: नीदरलैंड के पूर्वी शहर नुनस्पीट में सोमवार की रात उस समय चीख-पुकार मच गई जब खुशियों वाली क्रिसमस परेड एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। हजारों की भीड़ जब सड़क किनारे लाइटों से सजी गाड़ियों का दीदार कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दर्शकों के बीच जा घुसी।
इस भयानक टक्कर में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी या मानवीय भूल, जिसने उत्सव के माहौल को मातम में बदल दिया।
खुशियों के बीच अचानक मची अफरा-तफरी
नुनस्पीट शहर में हर साल की तरह इस बार भी पारंपरिक क्रिसमस लाइट्स परेड का आयोजन किया जा रहा था। एम्स्टर्डम से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित इस शांत शहर में लोग कड़ाके की ठंड के बावजूद उत्सव मनाने जुटे थे।
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम की धरती से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, बोले- भारत नहीं सहेगा न्यूक्लियर ब्लैकमेल
PM Modi Visit: नॉर्डिक समिट के बाद इटली जाएंगे पीएम मोदी, पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ होगी अहम वार्ता
इजरायल का बड़ा एक्शन: गाजा सहायता बेड़े को समुद्र में रोका, दक्षिण कोरिया के एक्टिविस्ट को लिया हिरासत में
रूस ने चीन के जहाज पर किया हमला, यूक्रेन ने किया दावा, पुतिन के बीजिंग जाने से पहले दोस्ती में पड़ी दरार!
तभी अचानक एक कार बैरिकेड्स को तोड़ते हुए उन दर्शकों की तरफ बढ़ी जो सड़क किनारे खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
9 injured (3 serious) after car plows into crowd at Nunspeet, NL light parade on Elburgerweg ~7PM. Police: No intent, accident; probe ongoing. Mass ambulances, helis on scene. Lichtjestour halted. #Nunspeet #Netherlands #lichtjesparade pic.twitter.com/1q6wZ8GtD1 — GeoTechWar (@geotechwar) December 22, 2025
9 लोग घायल, 3 की स्थिति चिंताजनक
गेल्डरलैंड पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस हादसे में कुल नौ लोग चोटिल हुए हैं। इनमें से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने परेड को रोक दिया और राहत कार्य शुरू किया।
एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर रूप से जख्मी लोगों को बड़े ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट किया।
56 वर्षीय महिला चालक हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में कार चला रही 56 वर्षीय महिला को हिरासत में ले लिया है, जो नुनस्पीट की ही रहने वाली है। उसे भी मामूली चोटें आई हैं।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि यह घटना फिलहाल ‘जानबूझकर’ की गई नहीं लगती है, लेकिन मानक प्रक्रिया के तहत चालक से पूछताछ की जा रही है। नेशनल ब्रॉडकास्टर (NOS) के फुटेज में एक छोटी और क्षतिग्रस्त कार को एक खेत के पास देखा गया है, जिसका बोनट पूरी तरह खुला हुआ था।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में सियासी तूफान के बीच यूनुस का बड़ा ऐलान, कहा- तय तारीख पर ही होंगे चुनाव
मेयर ने जताया गहरा दुख
नुनस्पीट के मेयर, यान नाथन रोजेंडाल ने इस घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि जो पल एकजुटता और आनंद का होना चाहिए था, वह एक दुखद त्रासदी में बदल गया। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है।
पुलिस अब घटनास्थल के वीडियो फुटेज और वहां मौजूद चश्मदीदों के बयानों के आधार पर हादसे की पूरी टाइमलाइन तैयार कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Netherlands christmas parade crash nunspeet car hits crowd 9 injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














