नेपाल में प्राकृतिक आपदाओं ने मचाया कोहराम, गृह मंत्रालय ने की एक महीने में 62 लोगों की मौत की पुष्टि

नेपाल में प्राकृतिक आपदाओं ने कहर मचा रखा है। नेपाल गृह मंत्रालय के द्वारा जारी रिपोर्ट की माने तो नेपाल में एक महीने के अंदर 62 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 90 लोग घायल हुए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ये आंकड़े मानसून शुरू होने के बाद के हैं।
Natural disaster
Natural disaster
Published on
Updated on

काठमांडू:- नेपाल में प्राकृतिक आपदाओं ने कहर मचा रखा है। नेपाल गृह मंत्रालय के द्वारा जारी रिपोर्ट की माने तो नेपाल में एक महीने के अंदर 62 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 90 लोग घायल हुए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ये आंकड़े मानसून शुरू होने के बाद के हैं।

नेपाल के गृह मंत्रालय ने आगे बताया है कि भूस्खलन, बाढ़ और बिजली गिरने से 62 लोगों की मौत हुई है। आगे बताया गया है कि 62 में से 34 लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हुई है। इसके अलावा बारिश और बाढ़ के कारण 28 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इन प्राकृतिक आपदाओं में सात लोग लापता हैं।

पीएम ने जारी किया निर्देश

नेपाल की इस भयानक स्थिति को देखते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने लोगों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने सभी विभागों को बाढ़, भूस्खलन से निपटने और प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पीएम ने बैठक बुलाकर सभी राज्यों के अधिकारियों को प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही बचाव और राहत कार्यों को और भी तेज गति से बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी नागरिकों से प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सतर्क रहने को कहा है।

ये भी पढ़े:-

सैकड़ो लोगो हुए विस्थापित

वहीं इस मामले में गृह मंत्रालय के द्वारा जारी रिपोर्ट की माने तो नेपाल को आने वाले समय के लिए तैयार रहना चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार के बाढ़ और भूस्खलन की वजह से लोगों की संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ की वजह से करीब 121 घर जलमग्न हो गए हैं। इसके अलावा 82 घरों को नुकसान पहुंचा है। प्राकृतिक आपदाओं की वजह से पिछले चार हफ्तों में नेपाल में कुल 1,058 घरों में रहने वाले लोग विस्थापित हुए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com