नेपाल के नए PM होंगे बालेंद्र शाह? चुनाव रिजल्ट में RSP का दबदबा, भारत के साथ मजबूत रिश्ते बनाने की कही बात

Nepal Election Result: नेपाल में आरएसपी ने इतिहास रचा है। 165 में से 125 सीटों पर जीतकर पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल की है। रिजल्ट के बाद बालेंद्र शाह नेपाल के अगले पीएम माने जा रहे हैं।
Nepal Election Result
बालेन शाह (सोर्स-एआई इमेज)
Published on
Updated on

Balen Shah Next PM Of Nepal: नेपाल के संसदीय चुनाव में आरएसपी ने भारी बहुमत हासिल की है। पार्टी ने 165 सीटों में से 125 सीटों पर अपना परचम लहराया है। यह जीत नेपाल की राजनीति में बदलाव का साफ संकेत है। नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की इस जीत के बाद प्रधानमंत्री पद के मुख्य दावेदार बालेंद्र शाह को माने जा रहा है।

नेपाल चुनाव आयोग द्वारा अंतिम रिजल्ट 15-16 मार्च को राष्ट्रपति को सौंपे जाने की संभावना है। जिसके बाद 19 मार्च को आरएसपी अपने संसदीय दल की बैठक करेगी। इस बैठक में संसदीय दल का नेता चुना जाएगा जो देश का अगला प्रधानमंत्री बनेगा।

क्या बालेन शाह बनेंगे प्रधानमंत्री?

प्रधानमंत्री पद को लेकर बालेंद्र शाह के नाम की औपचारिक घोषणा तो अब तक नहीं हुई है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी उन्हें ही पीएम बनाएगी। अब ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि उनका प्रभाव युवाओं में काफी ज्यादा है और जेन-जी आंदोलन के बाद उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ी है। उन्हें देश के पहले 'मधेसी' मूल के प्रधानमंत्री के रूप में भी देखा जा रहा है। साथ ही कई जानकारों का ऐसा मानना है कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो भारत और नेपाल के रिश्ते मजबूत होंगे।

भारत के साथ रिश्तों को लेकर क्या बोले बालेन?

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री पद के दावेदार और आरएसपी के वरिष्ट नेता बालेंद्र शाह ने भारत और नेपाल के संबंधों को मजबूत करने की बात कही है। उनका कहना है कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और करीबी संबंधों को और भी बेहतर किया जाएगा जिससे दोनों देशों को इसका लाभ मिल सके।

कब तक हो सकती है अधिकारिक घोषणा?

प्रधानमंत्री के नाम का अधिकारिक ऐलान संसदीय दल की बैठक के बाद होगा। पहले नेपाल चुनाव आयोग राष्ट्रपति को अंतिम परिणाम सौंपेगा। जिसके बाद संसदीय दल की बैठक होगी। एक मीडिया रिपोर्ट अपने सूत्रों के हवाले से यह दावा कर रही है कि अगर प्रक्रिया तय समय के अनुसार रही तो 20 या 21 मार्च को नेपाल के प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com