मासूमों पर ताबड़तोड़ फायरिंग... US के स्कूल में चली गोली, दो बच्चों की मौत, कई की हालत गंभीर

America Firing: अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर स्थित एनानुंसिएशन कैथोलिक स्कूल में फायरिंग की घटना हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में कई लोगों के घायल या मारे...
मासूमों पर ताबड़तोड़ फायरिंग... US के स्कूल में गोलीबारी, दो बच्चों की मौत और 17 घायल
US के स्कूल में गोलीबारी, दो बच्चों की मौत, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

US School Shooting:  अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर में स्थित एनानुंसिएशन कैथोलिक स्कूल में एक भीषण गोलीबारी की घटना हुई है। इस हमले में कई लोग हताहत हुए हैं। न्याय विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, इस घटना में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें से दो मासूम बच्चे हैं। तीसरा मृतक हमलावर खुद है, जिसने गोली चलाने के बाद अपनी जान ले ली।

इसके अलावा, इस हादसे में कुल 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें 17 बच्चे शामिल हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृत बच्चों की उम्र केवल 8 और 10 साल थी। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है और जांच एजेंसियां मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

गोलीबारी की घटना में कई लोगों के हताहत

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़ ने जानकारी दी है कि मिनियापोलिस स्थित एनानुंसिएशन कैथोलिक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। गवर्नर वाल्ज़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे एनानुंसिएशन कैथोलिक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली है। जैसे-जैसे नई जानकारियां सामने आएंगी, मैं उन्हें साझा करता रहूंगा। बीसीए और स्टेट पेट्रोल की टीमें मौके पर मौजूद हैं।”

स्कूल से निकल रहे बच्चों पर गोलीबारी

उन्होंने कहा कि वह उन मासूम बच्चों और शिक्षकों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, जिनका नए सत्र का पहला हफ्ता इस डरावनी हिंसा की वजह से खराब हो गया। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी उस समय हुई जब बच्चे स्कूल से निकल रहे थे, और इस दौरान कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई गई।

जनता के लिए कोई खतरा नहीं

शहर के अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। इस स्कूल में प्री-किंडरगार्टन से लेकर आठवीं तक के छात्र पढ़ते हैं। सचिव क्रिस्टी नोएम ने एक बयान में कहा कि गृह सुरक्षा विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह इस भयावह हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों की सलामती के लिए प्रार्थना कर रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com