- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Today Horoscope 8 March 2026 Rashifal Today Business Forecast In Hindi
Aaj Ka Rashifal 08 March: महिला दिवस पर चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, तुला और मीन राशि वालों को मिलेगी सफलता!
Today Horoscope: हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है। महिला दिवस के अवसर पर कुछ राशियों के लिए सफलता, नए अवसर और सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Rashifal 8 March: आज रविवार 8 मार्च 2026 है। भारतीय पंचांग के अनुसार आज चैत्र कृष्ण पंचमी है। आज का दिन न केवल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कारण विशेष है बल्कि स्वाति नक्षत्र का प्रभाव भी सभी 12 राशियों और व्यापार जगत पर महत्वपूर्ण असर डालने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज के सितारे आपके लिए क्या संकेत दे रहे हैं।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन राजनीतिक स्थिरता लेकर आएगा। यदि आप राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं, तो आपकी स्थिति मजबूत होगी। किसी नए प्रोजेक्ट या प्रयास में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। निजी मामलों को लेकर दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद सुलझाने का प्रयास करें, यह आपके लिए अधिक लाभदायक सिद्ध होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन दैनिक कार्यों की अधिकता के कारण शाम तक थकान महसूस हो सकती है। कुछ छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है धैर्य बनाए रखें।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: 30 अप्रैल को जन्मे लोगों की खुलेगी किस्मत! जानें किन्हें झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान
Aaj Ka Rashifal 30 April: अप्रैल के आखिरी दिन धनु राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी! जानें अपनी राशि का हाल
Virgo Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए कैसा है आज का दिन? जानिए क्या बोल रहा है आपका राशिफल
Birthday Horoscope: 29 अप्रैल को है जन्मदिन तो हो जाएं सावधान! आपकी किस्मत ले सकती है बड़ा यू-टर्न
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को आज किसी अनुभवी या पूज्य व्यक्ति की सलाह मिलेगी जो भविष्य के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। आर्थिक क्षेत्र में किए गए पुराने निवेश या प्रयास सार्थक परिणाम देंगे। घर में मांगलिक कार्यों पर विचार-विमर्श हो सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए संबंधों में प्रगाढ़ता लाने वाला दिन है। आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। आज आप विलासिता और सुख-सुविधा की वस्तुओं के संचय पर खर्च करेंगे। हालांकि, जोश में आकर किसी भी जोखिम भरे कार्य को करने से बचें वरना नुकसान हो सकता है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को आज कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा जिससे आपके कठिन कार्य भी आसान हो जाएंगे। आज आपके पराक्रम और पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को आज अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखने की जरूरत है, चोरी या गुम होने का भय है। हालांकि, दिन के दूसरे भाग में कोई ऐसा कार्य संपन्न होगा जो आपके दीर्घकालिक हितों की रक्षा करेगा। साहस और संयम से काम लेना आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा।
यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope : 08 से 14 मार्च 2026 तक कैसा रहेगा आपका भाग्य? जानें किन राशियों के खुलेंगे तरक्की के द्वार!
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रगतिशील है। करियर और जीविका के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। पूर्व नियोजित योजनाएं सफल होंगी। प्रियजनों की सुख-सुविधाओं पर कुछ खर्च हो सकता है। दूर रहने वाले किसी संबंधी से शुभ संदेश मिलने के योग हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के पद और अधिकार में वृद्धि होगी। आपको नए दायित्व सौंपे जा सकते हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। आज परोपकारी कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है, जिस पर धन व्यय होने की संभावना है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को व्यावसायिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज अचानक बन जाने से मानसिक शांति और सुख प्राप्त होगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों की रुचि आज रचनात्मक कार्यों में अधिक रहेगी। पारिवारिक जीवन में छोटे-मोटे तनाव की स्थिति बन सकती है, जिसे समझदारी से टालें। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें और खान-पान पर विशेष संयम बरतें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को आज भाई-बहनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। शारीरिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हालांकि, पत्राचार या सोशल मीडिया पर कोई जानकारी साझा करते समय सतर्क रहें। खान-पान संबंधी लापरवाही आपकी सेहत बिगाड़ सकती है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। मानसिक और शारीरिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति (Promotion) के योग बहुत प्रबल हैं। अफवाहों या अपूर्ण समाचारों पर तुरंत निर्णय न लें। आज भाग्य आपके साथ है, लाभ निश्चित है।
व्यापार भविष्य
आज चैत्र कृष्ण पंचमी को स्वाति नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में सूत, वस्त्र, सन, जूट, पाट और बारदाना के भाव में मंदी (Down trend) देखी जा सकती है। इसके अलावा मसालों के बाजार में जीरा, धनिया, लाल मिर्च और गोल सुपारी के दामों में भी गिरावट के संकेत हैं।
व्यापारियों के लिए आज दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से 10 मिनट तक का समय अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस छोटे से अंतराल में बाजार के रुख (Market Trend) को समझकर किया गया सौदा लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपका आज का भाग्यांक 7113 है।
Today horoscope 8 march 2026 rashifal today business forecast in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Today: गिरावट के बाद गोल्ड-सिल्वर में लौटी बहार, सोना ₹1.49 लाख के पार, चांदी भी हुआ महंगा
Apr 30, 2026 | 10:15 AMTrump Putin Talk: ट्रंप और पुतिन के बीच 90 मिनट की बातचीत, ईरान सीजफायर पर हुई अहम चर्चा
Apr 30, 2026 | 10:09 AMराजस्थान से भी गर्म हुआ महाराष्ट्र, अकोला 46.9°C के साथ महाराष्ट्र में सबसे गर्म, विदर्भ बना भट्टी
Apr 30, 2026 | 10:02 AMMumbai BMC Nala Cleaning: मुंबई में मानसून से पहले BMC अलर्ट, 31 मई तक नाला सफाई पूरी करने के निर्देश
Apr 30, 2026 | 10:00 AMएग्जिट पोल्स में खिला ‘कमल’, लेकिन ममता बनर्जी को क्यों नहीं है टेंशन? 2021 वाला ट्विस्ट दिलाएगा TMC को जीत!
Apr 30, 2026 | 09:58 AMShare Market Crash: शेयर मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स 922 और निफ्टी 302 अंक गिरा, निवेशक हुए परेशान
Apr 30, 2026 | 09:54 AMNagpur News: नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, ATS-NDRF जांच में जुटी
Apr 30, 2026 | 09:47 AMवीडियो गैलरी

Exit Poll: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इसका इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM














