- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nanded »
- Nanded Medical Student Suicide Case Ncp Leader Jeevan Ghogare Booked Atrocity Act
नांदेड़: हॉस्टल में मेडिकल छात्रा की मौत से हड़कंप, फीस विवाद में NCP नेता जीवन घोगरे पर FIR
Nanded News: नांदेड़ में छात्रा की आत्महत्या मामला: राष्ट्रवादी नेता पर उकसाने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस

Nanded student suicide case: मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रही एक छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद शहर में खलबली मच गई है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत गुट) के नेता और पूर्व महापालिका विरोधी पक्ष नेता जीवन घोगरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने जीवन घोगरे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय आकांक्षा गायकवाड नांदेड़ में होम्योपैथी की पढ़ाई कर रही थी और वह जीवन घोगरे के हॉस्टल में रह रही थी। गुरुवार को उसने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
विहारों में गूंजा बुद्ध वंदना का स्वर, अकोला में धूमधाम से मनाई बुद्ध पूर्णिमा
Akola Bride Accident News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं; भीषण सड़क हादसे में नववधू सहित 3 की मौत
अकोला में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत समिति की महिला अभियंता गिरफ्तार, भुगतान के बदले मांगी थी रकम
अकोला: 16 मई से शुरू होगी घर-घर जनगणना, मनपा आयुक्त सुनील लहाने ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
घटना के बाद छात्रा के माता-पिता और रिश्तेदारों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हॉस्टल संचालक और राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश सचिव जीवन घोगरे ने ही उसे आत्महत्या के लिए उकसाया।
छात्रा के पिता मुंजाजी गायकवाड के अनुसार, पिछले 8 से 10 महीनों से हॉस्टल फीस को लेकर छात्रा को लगातार परेशान किया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में थी। परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया।
पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला शुक्रवार रात नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Nanded medical student suicide case ncp leader jeevan ghogare booked atrocity act
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नसरापुर कांड: पीड़ित परिवार मिलने पहुंचीं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, घटनास्थल से ही CM फडणवीस को मिलाया फोन
May 02, 2026 | 06:23 PMगुजरात के जूनागढ़ में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 2 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 15 घायल
May 02, 2026 | 06:23 PMVijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
May 02, 2026 | 06:17 PMगप्पू जी जपते ही प्रकट हुए भगवान, गरीब किसान की अनसुनी कथा, जिसने भक्ति का असली मतलब समझा दिया
May 02, 2026 | 06:13 PM1 लाख में मैं भी ट्रोल करवा सकता हूँ, ट्रोलर्स पर भड़के बच्चू कडू, कैमरे के सामने खोया आपा, दे डालीं गालियां
May 02, 2026 | 06:09 PMआपकी हथेली के रंग में छुपा है आपके अमीर-गरीब होने का राज़, जानिए क्या कहता है आपके हाथ का रंग
May 02, 2026 | 05:57 PMइंदौर में खाकी पर खाकी का कहर! नशे में धुत पुलिसकर्मी ने गश्त कर रहे दो आरक्षकों को कार से रौंदा
May 02, 2026 | 05:54 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














