- Hindi News »
- World »
- Mauritius Became Modi Filled All 34 Ministers Came To Welcome Pm Know Plan For Entire 2 Days
मॉरीशस हुआ मोदीमय, PM का स्वागत करने आए सभी 34 मंत्री; जानिए पूरे 2 दिन का प्लान
- Written By: अमन उपाध्याय
PM Modi Mauritius Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस यात्रा से भारत और मॉरीशस के संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मॉरीशस में पीएम मोदी का स्वागत, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
पोर्ट लुइस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस पहुंच चुके हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और मॉरीशस के संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ने की उम्मीद है। पीएम मोदी दोनों देशों के बीच दोस्ती को और मजबूत करेंगे और सहयोग के नए आयाम स्थापित करेंगे। पीएम मोदी के मॉरीशस दौरे की भव्य स्वागत की तैयारी पहले से ही शुरू हो गई थी।
जब वे मॉरीशस एयरपोर्ट पहुंचे, तो उनका स्वागत करने के लिए वहां की पूरी कैबिनेट, यानी सभी 34 मंत्री मौजूद थे। एयरपोर्ट पर भारी संख्या में लोग जुटे थे, जो “मोदी-मोदी” के नारे लगा रहे थे। इस तरह, पीएम मोदी का मॉरीशस में गर्मजोशी और सम्मान के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इस द्वीप राष्ट्र की यात्रा कर रहे हैं। मोदी वहां 12 मार्च को होने वाले मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी, भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत और भारतीय वायु सेना की ‘आकाश गंगा’ स्काईडाइविंग टीम भी भाग लेगी। यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दौरा भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा और एक नए, उज्ज्वल अध्याय की शुरुआत करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
एनर्जी सेक्टर में क्वाड का बड़ा दांव: इंडो-पैसिफिक में मजबूत सप्लाई चेन के लिए मिलकर काम करेंगे चारों देश
हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
Quad Summit: मार्को रूबियो ने क्वाड बैठक को बताया सफल, जयशंकर के साथ हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
जापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
2015 के बाद पहली बार यात्रा
भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत व्यापारिक संबंध हैं, और सिंगापुर के बाद मॉरीशस 2023-24 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2015 के बाद पहली बार मॉरीशस की यात्रा कर रहे हैं, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है। इस यात्रा के दौरान व्यापारिक संबंधों को और गहरा करने के लिए कई नई परियोजनाओं की शुरुआत की जा सकती है। भारत, मॉरीशस में बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निवेश कर रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच साझेदारी और सुदृढ़ होगी।
इन समझौतों पर हो सकता है हस्ताक्षर
भारत और मॉरीशस के बीच व्यापार और सुरक्षा सहयोग को लेकर कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इनमें व्यापारिक सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा और सीमा पार वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए आपसी सहयोग पर समझौते शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, भारत मॉरीशस को विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दे सकता है और वहां अपने निवेश को बढ़ाने से जुड़ी घोषणाएं कर सकता है। साथ ही, दोनों देशों के बीच एक लाइन ऑफ क्रेडिट समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
Mauritius became modi filled all 34 ministers came to welcome pm know plan for entire 2 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
May 26, 2026 | 06:46 PMExplainer: क्या है न्यू नागपुर प्रोजेक्ट, फडणवीस कैबिनेट के फैसले से आपको क्या फायदा होगा?
May 26, 2026 | 06:44 PMदिल्ली से मुंबई तक गूंजेगी Jasmine Sandlas की आवाज, ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ को लेकर फैंस में दिखा उत्साह
May 26, 2026 | 06:43 PMAssam UCC Bill: असम की हिमंत सरकार ने विधानसभा में पेश किया UCC बिल तो भड़के ओवैसी, बोले- हिंदू कानून…
May 26, 2026 | 06:37 PMShare Market: शेयर बाजार में मची हाहाकार, लाल निशान में बंद हुआ मार्केट; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला
May 26, 2026 | 06:36 PMट्रेविस हेड की पत्नी को गाली देने वाले फैंस पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, कहा- ये गिरे हुए और घटिया स्तर के लोग…
May 26, 2026 | 06:26 PMMLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
May 26, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














