-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Poland Backs India For Unsc Seat India Eyes Veto Power In Global Reform
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
- Written By: अक्षय साहू
UNSC Elections 2027: पोलैंड ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का खुला समर्थन किया है और दोनों देश जल्द ही एक बड़े रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

पोलैंड ने UNSC में भारत की दावेदारी का समर्थन किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Poland Supports India UNSC Seat: भारत ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में 2028-29 के कार्यकाल के लिए अस्थायी सदस्य बनने का अभियान शुरू कर दिया है। भारत को UNSC की अस्थायी सदस्य बनने के लिए 128-129 देशों के समर्थन की जरूरत है। इसी बीच पोलैंड ने भारत का पूरा समर्थन करने का ऐलान कर दिया है।
पोलैंड के विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट व्लादिस्लाव टेओफिल बार्टोस्जेव्स्की ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका देश लंबे समय से इस मुद्दे को लेकर भारत का समर्थन कर रहा है और आगे भी भारत के साथ खड़ा रहेगा। भारत को अब तक अमेरिका, जापान, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों का समर्थन मिल चुका है।
सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बने भारत
बार्टोस्जेव्स्की ने कहा कि पोलैंड चाहता है कि भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बने। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि UNSC में बदलाव करना आसान नहीं है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि परिषद की संरचना में किसी भी बड़े बदलाव के लिए सभी मौजूदा स्थायी सदस्यों की सहमति जरूरी होती है। चूंकि हर स्थायी सदस्य के पास वीटो (Veto) का अधिकार है, इसलिए अगर कोई एक देश भी बदलाव का विरोध करता है तो सुधार की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाती।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
20 साल बाद कोलकाता आएंगी बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन, सत्ता परिवर्तन के बाद बंगाल में हो रही वापसी
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
बार्टोस्जेव्स्की ने कहा कि कई देश UN का विस्तार चाहते हैं, लेकिन कुछ सदस्य मौजूदा व्यवस्था को ही बनाए रखना पसंद करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोलैंड भारत की स्थायी सदस्यता की मांग का पूरा समर्थन करता रहेगा और इस दिशा में भारत के साथ सहयोग जारी रखेगा।
भारत और पोलैंड के मजबूत रिश्ते
भारत और पोलैंड के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। पोलिश मंत्री ने बताया कि दोनों देश गोपनीय या संवेदनशील रक्षा जानकारी के आदान-प्रदान के लिए एक समझौते पर काम कर रहे हैं। उनका कहना था कि इस तरह का समझौता होने से दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग और आसान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के हुए दो टुकड़े! बलूचिस्तान ने खुद को घोषित किया आजाद देश, शहबाज-मुनीर की उड़ी नींद
उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने पोलैंड के कई सैन्य उपकरणों और रक्षा प्लेटफॉर्म में रुचि दिखाई है। दोनों देश मिलकर इन उपकरणों के संयुक्त उत्पादन की संभावना पर भी विचार कर रहे हैं। इसमें सैन्य उपकरणों के साथ-साथ ड्रोन और सैटेलाइट जैसे आधुनिक रक्षा सिस्टम का निर्माण भी शामिल हो सकता है।
Poland backs india for unsc seat india eyes veto power in global reform
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
Jul 14, 2026 | 08:43 PMHPCL Apprentice Recruitment: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए 358 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ₹25,000 स्टाइपेंड
Jul 14, 2026 | 08:43 PMSunita Ahuja Reaction: गाली देने पर ट्रोल हुईं सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अपने लिए आवाज उठाओ
Jul 14, 2026 | 08:38 PMबैतूल: मालिक की मौत का सदमा नहीं सह पाया डुग्गू, अंतिम बिदाई होते ही तोड़ा दम; जानवर और इंसान के प्रेम की मिसाल
Jul 14, 2026 | 08:30 PMप्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PMकर्क संक्रांति 2026: इस दिन करें इन शुभ चीजों का दान, सूर्य देव की कृपा से संवर सकते हैं बिगड़े काम
Jul 14, 2026 | 08:24 PMभूल भुलैया 4 में फिर गूंजेगा रूह बाबा का नाम, कार्तिक आर्यन की वापसी तय, मेकर्स ने शुरू की तैयारियां
Jul 14, 2026 | 08:11 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














