इसराइली सेना को मिली खुली छूट, लेबनान में घुसकर हिज्बुल्ला के ठिकानों के खिलाफ शुरू की जमीनी सैन्य कार्रवाई

इसराइली सेना ने हिज्बुल्ला के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी है। अब वह हिज्बुल्ला के ठिकानों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने के लिए लेबनान के भीतर दाखिल हो चुका।इसी के साथ इसराइल ने एक बड़े अभियान की योजना के तहत लेबनान की सीमा पर छोटे और सटीक हमले किए हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी कि इसराइल ने अमेरिका को जारी हमलों के बारे में जानकारी दी है,
इसराइली सेना लेबनान में घुसी, हिज्बुल्ला के ठिकानों के खिलाफ शुरू की जमीनी सैन्य कार्रवाई
इसराइल हिज्बुल्ला युद्ध
Published on
Updated on

बेरूत: इसराइली सेना ने हिज्बुल्ला के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी है। अब वह हिज्बुल्ला के ठिकानों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने के लिए लेबनान के भीतर दाखिल हो चुका।इसी के साथ इसराइल ने एक बड़े अभियान की योजना के तहत लेबनान की सीमा पर छोटे और सटीक हमले किए हैं।

एक अमेरिकी अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी कि इसराइल ने अमेरिका को जारी हमलों के बारे में जानकारी दी है, लेकिन इसराइल ने बड़े अभियान की योजनाओं के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। यही नहीं इस हमले के लिए इसराइल को खुली छूट और पूरा समर्थन भी मिल रहा है। अमेरिका और मिडिल एशिया के कुछ देश इसराइल का इस हमले में साथ देने की बात कही है।

इसराइल को कई देशों को साथ

अधिकारी के मुताबिक, अमेरिका ने इसराइल से लेबनान में अपनी सभी गतिविधियां रोकने के लिए नहीं कहा है और वह ऐसा करेगा भी नहीं, क्योंकि वाशिंगटन इजराइल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। काहिरा में एक राजनयिक ने कहा कि लेबनान में एक इसराइली अभियान आसन्न है। स्थिति की संवेदनशीलता के कारण अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर जानकारी दी कि राजनयिक ने कहा कि इसराइल ने संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी सहयोगियों के साथ अपनी योजनाओं को साझा किया है और यह अभियान सीमित होगा।

अमेरिकी रक्षा मंत्री का एक्स पर पोस्ट

इसराइल के समर्थन में अमेरिका

लेबनान में इसराइली हमले पर अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- उन्होंने इसराइल के रक्षा मंत्री से लेबनान में उसके ऑपरेशन को लेकर बात की है। ऑस्टिन आगे लिखते हैं, मैंने इसराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट से सुरक्षा घटनाक्रमों और इसराइल के अभियानों को लेकर चर्चा की है। मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि इसराइल के आत्मरक्षा के अधिकार का अमेरिका समर्थन करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com