मोदी-नेतन्याहू के बीच बड़ी बैठक: भारत-इजरायल के बीच हुए कई अहम समझौते, जेरूसलम से 'आतंकिस्तान' को कड़ा मैसेज

PM Narendra Modi in Israel: PM मोदी ने अपने दो दिवसीय इजरायल दौरे के दूसरे दिन होलोकास्ट स्मारक पहुंचने के साथ इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
modi netanyahu big meeting india israel sign key agreements strong message on terrorism
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय इजरायल दौरे के दूसरे दिन होलोकास्ट स्मारक पहुंचने के साथ इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद पीएम मोदी ने इजरायली पीएम के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने भारत-इजरायल साझेदारी को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं।

PM मोदी और इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू के बीच मीटिंग हुई। भारत और इजरायल के बीच कई बड़े एग्रीमेंट साइन हुए हैं। इससे पहले, PM मोदी ने इजरायली प्रेसिडेंट से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमारी बातचीत बहुत फायदेमंद और विस्तृत रही।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कुछ बोले PM मोदी?

इसके बाद एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी ने कहा, "मुझे और भारतीय डेलीगेशन को दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। नौ साल पहले मुझे इजरायल जाने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला था।"

एक बार फिर इजरायल की धरती पर कदम रखना मेरे लिए गर्व और बहुत इमोशन की बात है। इजरायली पार्लियामेंट ने मुझे जो सम्मान दिया है, उसके लिए मैं इजरायली लोगों का शुक्रगुजार हूं। हमारा रिश्ता गहरे भरोसे, शेयर्ड डेमोक्रेटिक वैल्यूज और इंसानी सेंसिबिलिटीज की मजबूत नींव पर बना है। हमारा रिश्ता समय की कसौटी पर खरा उतरा है।

भारत-इजरायल के बीच बड़े समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमने अपनी पार्टनरशिप को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का फैसला किया है। पिछले साल हमने आपसी इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने के लिए BTA एग्रीमेंट साइन किया था।" हम जल्द ही FTA को भी फाइनल करेंगे।

UPI इस्तेमाल के लिए हुआ एग्रीमेंट

पीएम मोदी ने आगे कहा कि टेक्नोलॉजी हमारी पार्टनरशिप का मुख्य हिस्सा है। हमने पिछले साल आपसी इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने के लिए BTA एग्रीमेंट साइन किया था। हम जल्द ही FTA को भी फाइनल करेंगे। मुझे खुशी है कि इजरायल में UPI के इस्तेमाल के लिए एक एग्रीमेंट हो गया है।

'डिफेंस सेक्टर में इजरायल भरोसेमंद'

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि डिफेंस सेक्टर में इजरायल के साथ हमारा दशकों से भरोसेमंद सहयोग है। पिछले साल साइन किया गया MoU नए डायमेंशन जोड़ेगा। हम टेक्नोलॉजी के ट्रांसफर में मिलकर आगे बढ़ेंगे। दोनों देश साझा उत्पादन में भी आगे बढ़ेंगे।

PM आतंकिस्तान को दिया कड़ा मैसेज

इजरायल की राजधानी जेरूसलम से आतंकवादी देश को सीधा मैसेज देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है, इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। हम आतंकवाद और उसके समर्थकों का विरोध करने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे।

पीएम मोदी यहां कहा कि हमने इजरायल के सहयोग से भारत में बनाए गए सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस की संख्या को बढ़ाकर 100 करने का लक्ष्य रखा है। हम विलेज ऑफ एक्सीलेंस बनाने पर भी काम कर रहे हैं। इससे इजरायली टेक्नोलॉजी भारत के हर गांव तक पहुंचेगी, जिससे किसानों को फायदा होगा। भारत में इंडिया-इजरायल इनोवेशन एग्रीकल्चर सेंटर बनने से एक मजबूत नींव मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com