इसराइल ने रूस पर किया हमला, एयरबेस को बनाया निशाना...!

हमास, हिज्बुल्ला और ईरान के साथ इसराइल का संघर्ष जारी है। अब खबर सामने आ रही है कि इसराइल की नौसेना ने सीरिया में एक बड़ा हमला कर दिया है। दूसरी ओर ये भी खबर सामने आ ही रही है कि इसराइल ने रूस पर भी हमला किया है।
इसराइल ने रूस पर किया हमला, एयरबेस को बनाया निशाना...!
प्रतिकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

मॉस्को: हमास, हिज्बुल्ला और ईरान के साथ इसराइल का संघर्ष जारी है। अब खबर सामने आ रही है कि इसराइल की नौसेना ने सीरिया में एक बड़ा हमला कर दिया है। इस हमले का वीडियाे सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दूसरी ओर ये भी खबर सामने आ ही रही है कि इसराइल ने रूस पर भी हमला किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसराइल ने करीब 30 मिसाइलों से लदे हथियार डिपो को निशाना बनाया। जानकारी है कि यहां ईरान के हथियार रखे थे। इसराइल ने कहा कि सीरिया के रास्ते ईरान इन हथियारों को हिजबुल्ला तक पहुंचाने की कोशिश में था।

हथियार डिपो को बनाया निशाना

कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि इसराइल ने रूस के एयरबेस को निशाना बनाया है। हालांकि बात सामने आ रही है कि इसराइल ने एयरबेस नहीं बल्कि एयरबेस के पास स्थित उसके हथियार डिपो को निशाना बनाया है। आरोप है कि रूसी हथियार डिपो में ईरान के हथियारों को रखा गया था। आतंकी संगठनों तक इन हथियारों के पहुंचने से पहले इसराइल ने तबाह कर दिया।

बता दें कि हिज्बुल्ला और इसराइल के बीच जंग जारी है। इसराइल लगातार लेबनान में धमाके पर धमाका कर रहा है। अब खबर आ रही है कि बेरूत में हुए ताजा इसराइली हमले में हिज्बुल्ला प्रमुख हसन नसरुल्लाह की मौत के बाद उसका उत्तराधिकारी माना जाने वाल हाशिम सफीद्दीन को निशाना बनाया गया। हालांकि हाशिम सफीद्दीन मारा गया कि नहीं, इसकी आधिकारि तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com