- Hindi News »
- World »
- Which Country More Powerful Military Iran Or Israel In War Know Here
ईरान-इसराइल युद्ध में कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए दोनों देशों की सैन्य ताकत
- Written By: साक्षी सिंह
इसराइल इस समय तीन युद्ध में अकेले ही मोर्चा ले रहा है। इसराइल पर हमास और हिज्बुल्ला हमले के जवाब में इसराइली सेना डटकर मुकाबला कर रहा रही है। यहां तक कि इन दोनों चरमपंथी संगठनों को गुठने टेकने को मजबूर कर दिया है।

तस्वीर में बेंजामिन नेतन्याहू और अयातुल्लाह अली खमनेई
नई दिल्ली: इसराइल इस समय तीन युद्ध में अकेले ही मोर्चा ले रहा है। इसराइल पर हमास और हिज्बुल्ला हमले के जवाब में इसराइली सेना डटकर मुकाबला कर रहा रही है। यहां तक कि इन दोनों चरमपंथी संगठनों को गुठने टेकने को मजबूर कर दिया है। वहीं ईरान भी इसराइल पर हमला करने से पीछे नहीं हट रहा है, लेकिन इसराइल ने ईरान पर अभी तक जवाबी कार्रवाई नहीं किया है। इसराइल की ओर से ईरान को अभी सिर्फ चेतावनी दी जा रही है।
दूसरी तरफ अमेरिका भी ईरान पर जवाबी कार्रवाई करने के लिए इसराइल को संयम बरतने की सलाह दे रहा है। जबकि इसराइल पर 13 अप्रैल की रात ईरान ने कई मिसाइलें दागी थी। तब से मिडिल ईस्ट में तनाव और युद्ध की खतरा बढ़ गई है। यही नहीं 1 अक्टूबर की रात भी ईरान ने इसराइल पर 181 मिसाइलें दागे थे। इसके बाद इसराइल, ईरान पर कोई जवाबी कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या इसराइल, ईरान से कमजोर साबित हो रहा है या फिर वजह कुछ और है। खैर तरह-तरह के कयास लगाने से अच्छा है , आइये हम पता लगाते हैं ईरान और इसराइल में ताकतवर कौन है।
ये भी पढ़ें:-हिज्बुल्ला का नया चीफ हाशिम सफीद्दीन भी IDF हमले में ढेर! इसराइली मीडिया का दावा
सम्बंधित ख़बरें
कतर ने रखी थी गैस प्लांट बंद करने की डील! ईरान के इनकार से बची दुनिया, जानें पूरा मामला
Iran Drone Attack: भारतीय जहाजों पर हमलों के बीच ईरान ने होर्मुज में कॉमर्शियल शिप्स पर दागे ड्रोन
Iran War Impact: ईरान युद्ध से भारत के रियल एस्टेट पर भारी असर, 5.4 लाख घरों की डिलीवरी पर संकट
Helicopter Crash पर ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज! बोला- होर्मुज में अमेरिकी हेलिकॉप्टर हमने नहीं गिराया
ईरान और इसराइल में किसकी सैन्य क्षमता मजबूत
ईरान और इसराइल में किसकी सैन्य क्षमता मजबूत है, इसका सटीक पता लगा पाना मुश्किल है। बीबीसी पड़ताल के मुताबिक, इन दोनों देशों ने अपनी कुछ सैन्य क्षमताओं को गुप्त भी रखा होगा। वहीं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज ने दोनों देशों के हथियारों, मिसालों और हमला करने की ताकतों की तुलना की है।
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) के अलावा स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट भी देशों की सैन्य क्षमताओं का आकलन करते हैं। वहीं पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ओस्लो के निकोलस मार्स कहते हैं कि सैन्य क्षमता के आकलन के मामले में आईआईएसएस (IISS) को बेंचमार्क माना जाता है।
क्या कहता है IISS
आईआईएसएस के मुताबिक, ईरान की तुलना में इसराइल का रक्षा बजट सात गुना बड़ा है। 2022 और 2023 में ईरान का रक्षा बजट 7.4 अरब डॉलर का था। तो वहीं इसराइल का रक्षा बजट करीब 19 अरब डॉलर थी। यही नहीं जीडीपी की तुलना में भी इसराइल का रक्षा बजट ईरान से दोगुना है। इस वजह से ईरान से संभावित युद्ध में इसराइल का पलड़ा भारी दिखाई देता है।
टेक्नोलॉजी में ताकतवार
टेक्नोलॉजी की बात करें तो आईआईएसएस के मुताबिक, इसराइल के पास 340 लड़ाकू विमान है। वहीं इसराइल के पास F-15विमान हैं जो लंबी दूरी तक मार कर सकते हैं। इसके अलावा इसराइल के पास छिप कर वार करने वाले F-35 लड़ाकू विमान भी हैं जो रडार को भी चकमा दे सकते हैं। आईआईएसएस के मुताबिक, ईरान के पास 320 लड़ाकू विमान हैं।
ईरान इसराइल की बीच की दूरी कितनी है
ईरान के पास 1960 के दशक के लड़ाकू विमान भी हैं, जिनमें F-4एस, F-5एस और F-14एस जैसे विमान शामिल हैं, जो कि 1986 की फिल्म टॉप गन से ये विमान मशहूर हुए थे। ईरान और इसराइल की बीच की दूरी 2100 किलोमीटर है। अगर इसराइल को ईरान पर हमला करना होगा तो उसे मिसाइलों का सहारा लेना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें:-100 साल से मनाया जा रहा है ‘World Animal Day’, बर्लिन में पहली बार हुआ था आयोजन
ईरान के पास मिसाइलों का जखीरा
मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा और सबसे डायवर्सिटी वाली मिसाइल परियोजना ईरान को माना जाता है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के जनरल केनेथ मैकेंजी के 2022 मे दिए गए बयान के मुताबिक, ईरान के पास 3000 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें हैं। ईरान ने मिसाइल सिस्टम और ड्रोन पर काफी काम किया है।
Which country more powerful military iran or israel in war know here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: धनु राशि वालों को मिलेगा व्यापार में बड़ा धन, मिथुन जातकों की चमकेगी किस्मत, जान
Jun 14, 2026 | 12:10 AMसिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
Jun 13, 2026 | 11:21 PMबेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PMJharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
Jun 13, 2026 | 11:02 PMगंगा में डूब रहे पर्यटक के लिए फरिश्ता बना राफ्टिंग गाइड, जान बचाने के लिए खुद भी पानी में गिरा
Jun 13, 2026 | 11:00 PMNipah Virus Alert: केरल-तमिलनाडु सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी, निपाह वायरस के संदिग्ध मामले से मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 10:56 PMगिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट
Jun 13, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM














