-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Iran Divided Over Attack On Israel President And Powerful Revolutionary Guards Divided Among Themselves
Israel पर हमले को लेकर डरा ईरान, राष्ट्रपति मसूद और ताकतवर रिवोल्यूशनरी गार्ड्स में दो फाड़
- Written By: साक्षी सिंह
स्थिति ये है कि आज या कल भर में इसराइल को एक और युद्ध का सामना करना पड़ेगा। ईरान कभी भी इसराइल पर हमला कर सकता है। फिलहाल अभी तक तो ऐसा हुआ नहीं। हानिया की हत्या हुए 10 दिन हाे गए हैं। अब जो अंदर से खबर आ रही है वो ये है कि इसराइल पर हमले को लेकर ईरान में दो फाड़ हो गया है।

तस्वीर में राष्ट्रपति पेजेशकियन मसूद और अली ख़ामेनेई
तेहरान: ईरान की राजधानी तेहराज में हमास चीफ इस्माइल हनिया की हत्या के बाद से ईरान बौखलाया हुआ है। हानिया की हत्या का आरोप ईरान ने इसराइल पर लगाया है। हानिया की मौत का बदला लेने के लिए ईरान लगातार इसराइल को धमका रहा है। स्थिति ये है कि आज या कल भर में इसराइल को एक और युद्ध का सामना करना पड़ेगा। ईरान कभी भी इसराइल पर हमला कर सकता है। फिलहाल अभी तक तो ऐसा हुआ नहीं। हानिया की हत्या हुए 10 दिन हाे गए हैं। अब जो अंदर से खबर आ रही है वो ये है कि इसराइल पर हमले को लेकर ईरान में दो फाड़ हो गया है।
ईरान ने भले ही इसराइल पर हमले का एलान कर दिया है। लेकिन, ईरान इस पर एकमत नहीं हो पा रहा है। दरअसल, ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद और रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स आपस में बंटे हैं।
ये भी पढ़ें:-शेख हसीना की तरह मजबूर हुए बांग्लादेश के चीफ जस्टिस, दिया इस्तीफा
सम्बंधित ख़बरें
Israeli Strike Gaza: गाजा में इजराइली हमले में परीक्षा देने जा रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, 3 अन्य घायल
ट्रंप के शांति प्लान को हमास की चुनौती! गाजा के 5 जिलों में ‘कमांडर’ बने गवर्नर, फिर शुरू हुआ टैक्स का खेल
इजरायली सेना को बड़ी कामयाबी…हवाई हमले में हमास टेरर सेल के चीफ हसन अल-अबील को किया ढेर, बोले- इंसाफ मिला
Report: हमास का नया ठिकाना बनता जा रहा है पाकिस्तान, POK में बढ़ीं आतंकी गतिविधियां
आक्रामक रणनीति का विरोध
अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक, हानिया की हत्या के बाद इसराइल के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर ईरानी सरकार बंट गई है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स इसराइली शहरों पर सीधे और मिसाइल हमले की बात कह रहा है। वहीं, राष्ट्रपति पेजेशकियन हमले की इस आक्रामक रणनीति का विरोध कर रहे हैं।
उदारवादी रुख
इजरायल के नागरिक ठिकानों पर हमले के पक्ष में पेजेशकियन नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबक, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन अपने उदारवादी नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। पेजेशकियन इसराइल के नागरिक ठिकानों पर हमले के पक्ष में नहीं हैं। वहीं इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स इजरायल के नागरिक ठिकानों पर मिसाइल और रॉकेट हमले की बात कर रहे।
ईरान काे सता रहा डर
ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन इसराइल के बाहर स्थित खुफिया एजेंसी मोसाद के ठिकानों पर हमलों की बात कह रहे हैं। उनका मानना है कि ये रणनीति से इसराइल के साथ पूरी तरह से युद्ध के जोखिम कम होगा। साथ ही पेजेशकियन का ये भी कहना है कि अगर युद्ध हुआ तो ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने हो सकते हैं। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के एक करीबी सहयोगी ने टेलीग्राफ को बताया कि पेजेशकियन को डर है कि इसराइल पर किसी भी सीधे हमले के गंभीर परिणाम भुकतने पड़ सकते हैं। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर ईरान इसराइल पर कब और किस तरह से हमला करेगा।
अमेरिका का हस्तक्षेप से ईरान हटा पीछे
हालांकि एक तरफ ये है कि ईरान ने जब इसराइल पर हमला करने की धमकी और एलान किया। तो उधर अमेरिका भी इसराइल के समर्थन में इस युद्ध में शामिल होने के लिए कमर कस लिया। अमेरिका ने ये समर्थन खुले तौर पर किया। दूसरी तरफ अमेरिका मिडिल ईस्ट में युद्ध नहीं चाहता है। वह इस बात की गुजारिश ईरान से कर चुका है। हो सकता है कि अमेरिका के हस्तक्षेप की वजह से ईरान कदम पीछे खींच रहा है।
ये भी पढ़ें:-ब्राजील की राजधानी साओ पाउलो विमान हादसे में 61 लोगों की मौत की पुष्टि
Iran divided over attack on israel president and powerful revolutionary guards divided among themselves
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Dhamaal 4 BO Collection: 100 करोड़ क्लब में हुई धमाल 4 की धमाकेदार एंट्री, अजय देवगन की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार
Jul 16, 2026 | 08:05 AMपुणे में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार: हल्की बारिश से उमस से मिली राहत; 20 जुलाई के बाद भारी वर्षा का अलर्ट जारी
Jul 16, 2026 | 07:59 AMमिडिल ईस्ट में जंग और भड़की! अमेरिका ने 5वें दिन फिर दागीं मिसाइलें, ईरान ने भी किया जोरदार पलटवार
Jul 16, 2026 | 07:59 AMभोपाल में कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान: पेपर लीक और भर्ती मुद्दों पर केंद्र-राज्य सरकार को घेरा
Jul 16, 2026 | 07:57 AMNavabharat Nishanebaaz: बहुत उपयोगी है रेलवे का सलून किसी में पूजा, कहीं हनीमून
Jul 16, 2026 | 07:55 AMRussia Ukraine War: रूस ने कीव पर किया बड़ा बैलिस्टिक मिसाइल हमला
Jul 16, 2026 | 07:55 AMबांकीपुर का किंगमेकर कौन? 15% कायस्थ मतदाताओं के हाथ में बाजी, क्या प्रशांत किशोर को मिलेगा समर्थन?
Jul 16, 2026 | 07:50 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM














