- Hindi News »
- World »
- International Crimes Tribunal Trial Bangladesh Former Pm Sheikh Hasina
शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ी, ICT में मुकदमा शुरू, युनूस ने हर फसाद की बताया जड़
Bangladesh News: शेख हसीना पर छात्रों के आंदोलन को कुचलने के लिए हत्याएं और यातनाएं देने का आरोप है; अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण ने उनकी गैर-मौजूदगी में मुकदमा शुरू किया। वो अगस्त 2024 से भारत में हैं।
- Written By: अक्षय साहू

शेख हसीना (फोटो- सोशल मीडिया)
Sheikh Hasina Hearing on Crime Against Humanity: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) ने शेख हसीना के खिलाफ मानवता के विरुद्ध अपराध के मामले में उनकी गैर-मौजूदगी में मुकादमें की सुनवाई शुरु कर दी। यह मामला 2024 में बांग्लादेश में हुए छात्रों द्वारा किए गए व्यापक विरोध प्रदर्शन को कूचलने से जुड़ा है।
अंतरिम सरकार द्वारा नियुक्त मुख्य अभियोजक तजुल इस्लाम ने अपनी शुरुआती दलील में शेख हसीना को ‘हर फसाद का जड़’ बताया। साथ ही उनके लिए कठोरतम सजा की मांग की। अंतरिम सरकार ने इस मामले में हसीना के दो प्रमुख सहयोगियों पूर्व गृह मंत्री असादुज्जमान खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल ममून को भी सह-अभियुक्त बनाया है।
हसीना पर क्या-क्या आरोप?
आईसीटी ने हसीना के खिलाफ कई गंभीर आरोपों पर मुकदमा चलाया है, जिसमें सबसे मुख्य आरोप पिछले साल ‘स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन (SAD)’ की ओर से आयोजित हिंसक आंदोलनों को दबाने के लिए की गई हत्याएं और यातनाएं हैं। यह आंदोलन 5 अगस्त, 2024 को हसीना की अवामी लीग सरकार के पतन का कारण बना था।
सम्बंधित ख़बरें
China Coal Mine Blast: कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा शुरू, पीएम मोदी से करेंगे खास मुलाकात
New York Shipyard Fire: न्यूयॉर्क शिपयार्ड में भीषण आग और विस्फोट, 1 की मौत, 36 घायल
Green Card Rule: अमेरिका का नया और सख्त नियम, ग्रीन कार्ड के लिए अब वापस लौटना होगा स्वदेश
जबकि हसीना और कमाल गैर-मौजूदगी में मुकदमे का सामना कर रहे हैं, मामून हिरासत में है और उसने गवाह बनने की सहमति दे दी है। अभियोजन पक्ष ने बताया है कि वह जल्द ही उन लोगों की गवाही पेश करेगा जो विरोध प्रदर्शनों में घायल हुए या हिंसा के प्रत्यक्षदर्शी थे।
बता दें कि इस हिंसक आंदोलन के चलते शेख हसीना ने पांच अगस्त 2024 को बांग्लादेश छोड़कर भारत में श्ररण लेने पड़ा था। वो तब से ही भारत में रह रही हैं। जानकारी के मुताबिक, शेख हसीना के बाद पूर्व गृहमंत्री कमाल भी बाद में भारत में शरण ले चुके हैं। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत सरकार से कई बार शेख हसीना को वापस भेजने (प्रत्यर्पण) की मांग की है। हालांकि, भारत की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है।
ये भी पढ़ें- पाक-बांग्ला एयरफोर्स डील से मचा हड़कंप, खुफिया लीक में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
छह महीने की सजा
पिछले महीने आईसीटी ने अदालत की अवमानना के मामले में शेख हसीना को छह महीने की सजा सुनाई। यह पहली बार था जब 77 वर्षीय अवामी लीग नेता शेख हसीना को किसी भी मामले में दोषी ठहराया गया, खासकर अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में हुए दंगों में लगभग 1,400 लोगों की जान गई थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
International crimes tribunal trial bangladesh former pm sheikh hasina
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
China Coal Mine Blast: कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
May 23, 2026 | 11:55 AMThane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुती में बढ़ी सियासी हलचल
May 23, 2026 | 11:52 AMतमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
May 23, 2026 | 11:52 AMनासिक के पेठ तहसील में 25 हजार हेक्टेयर पर खरीफ बुआई का लक्ष्य; नकली बीजों को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह अलर्ट
May 23, 2026 | 11:50 AMGwalior News: नवविवाहिता की खुदकुशी के 2 दिन बाद ही पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से उलझा मामला
May 23, 2026 | 11:47 AMलद्दाख के लेह में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; बाल-बाल बचे मेजर जनरल सचिन मेहता, 3 अधिकारी घायल!
May 23, 2026 | 11:45 AMपश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
May 23, 2026 | 11:34 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













