- Hindi News »
- India »
- Bangladeshi Blogger Shanta Paul Arrest From Kolkata Many Fake Document
फैशन, फरेब और फर्जीवाडे का मायाजाल, कोलकाता से पकड़ी बांग्लादेशी ब्लॉगर की कहानी
Kolkata Police ने बांग्लादेशी ब्लॉगर शांता पॉल को गिरफ्तार किया, जिसके पास भारतीय नकली दस्तावेज आधारकार्ड, वोटरकार्ड व कई पहचान पत्र मिले है। ब्लॉगर बांग्लादेश के लोगों को घुसपैठ के तरीके भी बताती थी।
- Written By: सौरभ शर्मा

बांग्लादेशी ब्लॉगर शांता पॉल (फोटो- सोशल मीडिया)
Bangladeshi Blogger Shanta Paul News: पश्चिम बंगाल की कोलकाता पुलिस ने बांग्लादेशी ब्लॉगर शांता पॉल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से नकली आधार कार्ड और वोटर कार्ड समेत कई भारतीय पहचान पत्र बरामद हुए। उसके पास से एक बांग्लादेशी पहचान पत्र भी मिला है, जो कई सवाल खड़े करता है। अब पुलिस ने इस मामले में एक बड़ा खुलासा किया है।
शांता पॉल एक जानी-मानी ब्लॉगर हैं जो पूरे भारत में घूम-घूम कर ब्लॉग लिखती थीं। लेकिन, यह भी पता चला है कि वह बांग्लादेश के लोगों को भारत में प्रवेश के तरीके बता रही थीं। माना जा रहा है कि वह बांग्लादेशियों को मेडिकल वीजा लेकर भारत आने की सलाह देती थीं।
बांग्लादेशियों को भारत आने के छुपे तरीके उजागर करती थी
पिछले कुछ महीनों से बांग्लादेश और भारत के बीच हालात तनावपूर्ण हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद छोड़ने के बाद, बांग्लादेशियों को वीजा मिलने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, यही वजह है कि शांता पॉल लोगों को भारत आने के लिए ऐसे तरीके सुझा रही थीं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में साइबर और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, हत्या-डकैती के मामलों में कमी
नासिक ज्वैलर्स डकैती केस में बड़ी सफलता: पंजाब से दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म
रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, अकोला में युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या की आशंका
कोलकाता फायरिंग कांड का मुंबई कनेक्शन: देवनार की SRA बिल्डिंग में छिपे 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार
ब्लॉगर के पास भारतीय पहचान पत्र कहां से आया?
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शांता पॉल को ये फर्जी भारतीय पहचान पत्र कहां से मिले और किसने उनकी मदद की। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शांता पॉल ने बांग्लादेश में कई मॉडलिंग प्रतियोगिताएं जीती थीं और साल 2023 से कोलकाता के जादवपुर स्थित बिजॉयगढ़ इलाके में एक किराए के अपार्टमेंट में रह रही थीं। उन्हें पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने गिरफ़्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: तिवारी, शुक्ला, थरूर तोड़ रहे कांग्रेस का गुरूर, राहुल के दावे को कर रहे चकनाचूर
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोलकाता पुलिस फिलहाल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) से संपर्क कर यह पता लगा रही है कि शांता पॉल को आधार कार्ड कैसे जारी किया गया। इसके अलावा, पुलिस राष्ट्रीय चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के खाद्य विभाग से भी संपर्क कर यह जानकारी हासिल कर रही है कि उन्हें वोटर कार्ड और राशन कार्ड कैसे मिले।
Bangladeshi blogger shanta paul arrest from kolkata many fake document
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र बोर्ड का नया प्लान: NEET पेपर लीक के बाद बड़ा कदम, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा होगी डिजिटल
May 23, 2026 | 12:35 PMHigh Court Bharti 2026: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क की निकली बंपर भर्तियां, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई
May 23, 2026 | 12:30 PMपीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 19वें रोजगार मेले में 51 हजार को मिली सरकारी नौकरी
May 23, 2026 | 12:27 PM5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
May 23, 2026 | 12:21 PMHamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
May 23, 2026 | 12:14 PMट्विशा शर्मा केस: जबलपुर से भोपाल लाया गया पति समर्थ सिंह, पुलिस आज कोर्ट में पेश कर मांगेगी रिमांड
May 23, 2026 | 12:13 PMKEM Blood Bank पर एफडीए की कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित
May 23, 2026 | 12:12 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














