Tuesday New Clothes : मंगलवार को नए कपड़े पहनने से क्यों बचते हैं लोग? जानिए इसके पीछे छिपी धार्मिक मान्यता

Tuesday New Clothes Rules: क्या मंगलवार को नए कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है? जानिए इस मान्यता के पीछे की धार्मिक मान्यता, ज्योतिषीय कारण और किन परिस्थितियों में मंगलवार को नहीं पहनने चाहिए।
Why Not Wear New Clothes On Tuesday
नए वस्त्र पहनने के नियम (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Why Not Wear New Clothes On Tuesday: सनातन परंपरा में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह से जुड़ा माना गया है। मंगलवार का दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा, सुंदरकांड का पाठ और मंगल दोष से जुड़े उपाय विशेष फलदायी बताए गए हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि मंगलवार को नए कपड़े पहनने से भी परहेज करने की सलाह दी जाती है? आइए जानते हैं इसके पीछे की धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं।

क्या मंगलवार को नए कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है, जो साहस, ऊर्जा और अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पहली बार नए वस्त्र धारण करने से व्यक्ति के स्वभाव में क्रोध, आवेश या जल्दबाजी बढ़ सकती है। कुछ लोगों का विश्वास है कि इससे अनावश्यक विवाद या मानसिक तनाव की स्थिति भी बन सकती है।

हालांकि ये सभी बातें धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित हैं, इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।अग्नि तत्व से जुड़ा है मंगलवार, इसलिए मानी जाती है यह सावधानी धार्मिक मान्यताओं में मंगलवार को अग्नि तत्व प्रधान दिन माना गया है।

इसी कारण कुछ परंपराओं में मंगलवार के दिन नए वस्त्रों का प्रथम उपयोग शुभ नहीं माना जाता। कई परिवार आज भी इस मान्यता का पालन करते हैं और नए कपड़े किसी अन्य शुभ दिन पहनना पसंद करते हैं।

किन दिनों में नए कपड़े पहनने से भी परहेज करने की सलाह दी जाती है?

कुछ ज्योतिषीय परंपराओं में केवल मंगलवार ही नहीं, बल्कि शनिवार और रविवार को भी नए वस्त्र पहली बार पहनने से बचने की सलाह दी जाती है।

  • शनिवार: धार्मिक मान्यता है कि इस दिन नए वस्त्र पहनने से कार्यों में विलंब या बाधाएं आ सकती हैं।
  • रविवार: कुछ परंपराओं में रविवार को नए कपड़े पहनने को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जोड़कर देखा जाता है।
  • हालांकि अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों की मान्यताएं अलग हो सकती हैं।

किन दिनों को नए कपड़े पहनने के लिए सबसे शुभ माना गया है?

शुक्रवार: सुख-समृद्धि का दिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार नए वस्त्र पहनने के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। यह दिन शुक्र ग्रह को समर्पित है, जिसे वैभव, सौंदर्य, सुख और समृद्धि का कारक माना जाता है।

बुधवार: शुभ समाचार और उन्नति का संकेत

बुधवार को भी नए कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन नए वस्त्र धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा, शुभ समाचार और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है।

सोमवार और गुरुवार भी क्यों माने जाते हैं शुभ?

सोमवार भगवान शिव को समर्पित माना जाता है, जबकि गुरुवार भगवान विष्णु और गुरु ग्रह का दिन माना जाता है। इसलिए कई धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दोनों दिनों में नए वस्त्र पहनना भी शुभ और मंगलकारी माना जाता है।

नए वस्त्र पहनने से पहले शुभ दिन क्यों देखा जाता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नए वस्त्र केवल पहनावे का हिस्सा नहीं होते, बल्कि वे नए शुभ कार्य, नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माने जाते हैं। यही कारण है कि कई लोग नए कपड़े खरीदने या पहली बार पहनने से पहले शुभ दिन और शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com