जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

BJP Jammu Kashmir: जम्मू दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क और केंद्र की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। युवाओं से संवाद बढ़ाने की भी अपील की।
Emphasis on strengthening the organization in Jammu and Kashmir, Nitin Nabin gave instructions to BJP leaders and workers
नितिन नवीन (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

BJP Nitin Nabin On Jammu Kashmir: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दो दिवसीय दौरे के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर जोर दिया। जम्मू में आयोजित बैठकों में उन्होंने सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, डीडीसी सदस्यों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से युवाओं और आम जनता के बीच सक्रिय संवाद बढ़ाने का आह्वान किया। आरएसएस पदाधिकारियों से मुलाकात और राज्य कोर ग्रुप की बैठक में भी जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उमर अब्दुल्ला सरकार पर रोजगार और विकास के वादे पूरे न करने का आरोप लगाया और दावा किया कि भविष्य में भाजपा अपने दम पर जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएगी।

केशव भवन मे हुई RSS की बैठक

केशव भवन में हुई एक बैठक में नितिन नवीन आरएसएस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बातचीत की। इसके बाद उन्होंने मौजूदा विधायकों, पूर्व विधायकों, डीडीसी सदस्यों और स्थानीय पंचायत प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। राज्य कोर ग्रुप की बैठक में उन्होंने केंद्रशासित प्रदेश में पार्टी के रणनीतिक, राजनीतिक लक्ष्यों पर केंद्रित चर्चाओं का नेतृत्व किया।

युवा संसद में हुए शामिल

उन्होंने एक युवा संवाद में भाग लिया इस दौरान उन्होंने युवा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की और उनसे पूरे क्षेत्र के युवाओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने का आग्रह किया। नई दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने माता वैष्णो देवी मंदिर जाकर भी अपनी श्रद्धा अर्पित की। भाजपा नेता और विधायक आर.एस. पठानिया ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने सांसदों, विधायकों, पार्टी नेताओं, पूर्व विधायकों और डीडीसी सदस्यों के साथ दो घंटे से अधिक समय तक चर्चा की।

जनसंपर्क को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

पठानिया ने कहा कि पार्टी की जनसंपर्क प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए अध्यक्ष द्वारा नए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और निर्वाचित सदस्यों को राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख योजनाओं के प्रत्येक लाभार्थी से मिलने और उन्हें इन लाभों के बारे में शिक्षित करने का निर्देश दिया गया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत केंद्र सरकार के कारण ही संभव हो पा रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष के उस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि निकट भविष्य में जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बन सकती है।

भाजपा विधायक मे विपक्ष पर साधा निशाना

तो वहीं पठानिया ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, "जम्मू-कश्मीर में हमारी भूमिका विपक्ष की है। हम सरकार नहीं गिराएंगे।"उनके मुताबिक, “उमर अब्दुल्ला सरकार युवाओं को रोजगार देने और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के वादे पूरे करने में विफल रही है।

यह सरकार अपने ही बोझ तले दबकर गिरने वाली है, हमें इसे गिराने की कोशिश क्यों करनी चाहिए?” उन्होंने साथ ही यह भी जोड़ा कि जब भी भाजपा जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएगी, वह अपने दम पर ही बनेगी। नितिन नवीन ने आज जम्मू-कश्मीर में भाजपा अध्यक्ष के रूप में अपनी पहली दो दिवसीय यात्रा का मंगलवार को समापन किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com