- Hindi News »
- World »
- International Court Of Justice Icj President Nawaf Salam 71 Has Been Appointed As Prime Minister Of Lebanon
लेबनान की पॉलिटिक्स में नई किरण, इंटरनेशनल कोर्ट के जज को बनाया गया प्रधानमंत्री, मिला पश्चिमी देशों का समर्थन
लेबनान में लंबे समय से चल रहे संघर्ष और राजनीतिक संकट के बाद अब हालात बदल रहे हैं। 9 जनवरी को जनरल जोसेफ औन ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इसके साथ ही ICJ के अध्यक्ष नवाफ सलाम को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
- Written By: अमन उपाध्याय

नवाफ सलाम फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
बेरूत: लेबनान में लंबे समय से चल रहे संघर्ष और इजराइल के साथ टकराव के बाद अब हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। 9 जनवरी को जोसेफ औन ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इसके साथ ही देश को नया प्रधानमंत्री भी मिल गया है। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के अध्यक्ष नवाफ सलाम (71) को लेबनान का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
बता दें कि लेबनान के संसद में 128 सदस्य थे, जिनमें से दो तिहाई ने न्यायाधीश के पक्ष में वोट दिया और उन्हें प्रधानमंत्री चुन लिया। लेबनान में प्रधानमंत्री का पद सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लिए रिजर्व है। लेबनान में इससे पहले कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती थे। मिकाती को इस चुनाव में सिर्फ 9 वोट मिले, जबकि हिजबुल्लाह ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था और मिकाती का समर्थन किया था। नवाफ सलाम अभी भी ICJ के प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं । नवाफ सलामल को सऊदी के साथ-साथ पश्चिमी देशों का भी समर्थन मिला हुआ है।
नवाफ सलाम से लेबनान को नई उम्मीद
लेबनान में 14 महीने चले इजराइल-हिजबुल्लाह युद्ध ने भारी तबाही मचाई, जिसमें 4,000 से ज्यादा लोगों की जान गई और 16,000 से अधिक लोग घायल हुए। ऐसे मुश्किल समय में नवाफ सलाम को उम्मीद की नई किरण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि नवाफ सलाम, जो सऊदी अरब और पश्चिमी देशों की पसंद हैं, लेबनान को इस संकट से बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। उनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान और कूटनीतिक अनुभव उन्हें इस चुनौती से निपटने के लिए एक उपयुक्त नेता बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बिना दुश्मन के वार के ‘जख्मी’ हुआ US का सुपरकैरियर; 100 केबिन और लॉन्ड्री रूम तबाह, अब क्रोएशिया में होगा इलाज
‘एनर्जी ठिकानों पर हमले मंजूर नहीं’, PM मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस की फोन पर बात; इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
भीख मांगने की रेस में पाकिस्तान बना ‘सुपरस्टार’, IMF के सामने फिर फैलाया झोली; 1.2 अरब डॉलर की किश्त मंजूर
इंडोनेशिया में सोशल पर लगा बैन, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बंद हुए प्लेटफॉर्म्स
हिजबुल्लाह के लिए और जटिल हुए रास्ते
इजराइल के साथ युद्ध में बड़ा नुकसान झेलने वाले हिजबुल्लाह के लिए लेबनान में पश्चिमी और सऊदी समर्थित प्रधानमंत्री की नियुक्ति अच्छी खबर नहीं मानी जा रही। हिजबुल्लाह के सांसदों के प्रमुख मोहम्मद राद ने नए राष्ट्रपति जनरल जोसेफ औन से मुलाकात के बाद कहा कि वे नई सरकार के कार्यों पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा, “हम यह देखेंगे कि नई सरकार कब्जाधारियों को देश छोड़ने पर मजबूर करने, कैदियों की वापसी और पुनर्निर्माण जैसे अहम मुद्दों पर क्या कदम उठाती है।”
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसके साथ ही उन्होंने इजराइल-हिजबुल्लाह युद्ध को समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को लागू करने की मांग की। बता दें कि हिजबुल्लाह को नई सरकार से ज्यादा समर्थन मिलने की उम्मीद नहीं है, जिससे क्षेत्र में हालात और जटिल हो सकते हैं।
लंबे समय से राष्ट्रपति के बिना रहा लेबनान
लेबनान लंबे समय से आर्थिक और राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है। अक्टूबर 2022 से देश में राष्ट्रपति का पद खाली था। इस दौरान देश की सरकार कार्यवाहक रूप से काम कर रही थी। हाल ही में लेबनान को नया राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तो मिल गए हैं, लेकिन अब संसद के अध्यक्ष का चुनाव बाकी है। परंपरा के अनुसार, यह पद शिया मुस्लिम समुदाय से संबंधित व्यक्ति को दिया जाता है।
इस संकट के बीच लेबनान को हिज़बुल्लाह और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में देश के सामने आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता बहाल करना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
International court of justice icj president nawaf salam 71 has been appointed as prime minister of lebanon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घर में पेट्रोल रखने के नियम… जानें 30 लीटर की सीमा और कानून तोड़ने पर सजा के कड़े प्रावधान
Mar 28, 2026 | 08:27 PMबिना दुश्मन के वार के ‘जख्मी’ हुआ US का सुपरकैरियर; 100 केबिन और लॉन्ड्री रूम तबाह, अब क्रोएशिया में होगा इलाज
Mar 28, 2026 | 08:27 PMगर्मी के लिए वरदान से कम नहीं है सत्तू, जानिए इसके फायदे और जानें कैसे बनाएं सत्तू
Mar 28, 2026 | 08:24 PMमैत्री पोर्टल’ से महाराष्ट्र में उद्योगों को बढ़ावा, बिजली दरों में चरणबद्ध कमी का सरकार का वादा
Mar 28, 2026 | 08:14 PMखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर ने PSL को कहा अलविदा, अब IPL में बिखेरेंग अपनी आवाज का जादू
Mar 28, 2026 | 08:04 PMसंकट में किसान! उत्तर महाराष्ट्र की बिगड़ती हालत, सांसद शोभा बच्छाव ने संसद में की ‘विशेष पैकेज’ की मांग
Mar 28, 2026 | 08:04 PMकामदा एकादशी के दिन इन उपायों से जीवन के कष्टों से मिलेगी मुक्ति, खुलेगी किस्मत!
Mar 28, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM













