- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Municipal Corruption Junior Clerk Bribe Rajendra Bhorakade
नासिक महापालिका का लिपिक 7 हजार रुपये की लेते पकड़ा गया, हाथगाड़ी लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे
Nashik News: नासिक महापालिका के कनिष्ठ लिपिक राजेंद्र भोरकडे को एसीबी ने 7,000 रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ा। दिव्यांग भाई की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार अधिनियम तहत मामला दर्ज।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Bribe News: नासिक महापालिका के राष्ट्रीय फेरीवाला नीति विभाग के कनिष्ठ लिपिक राजेंद्र पांडुरंग भोरकडे सात हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के जाल में फंस गए। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है और इस प्रकरण में सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह रिश्वत महापालिका मुख्यालय, राजीव गांधी भवन के तलमजले के पास स्थित पुरुष प्रसाधनगृह के बगल में ली गई। शिकायतकर्ता के भाई दिव्यांग हैं और उनकी स्नैक्स की हाथगाड़ी अतिक्रमण विभाग ने उठाकर ले गई थी। शिकायतकर्ता ने उपआयुक्त से मिलकर हाथगाड़ी लौटाने और उसे अमृतधाम हॉकर जोन में लगाने की अनुमति देने की विनती की।
हाथगाड़ी लौटाने के लिए मांगी थी रिश्वत
उपआयुक्त के निर्देश मिलने के बाद भी भोरकडे ने हाथगाड़ी लौटाने में विलंब किया और 18 हजार रुपये का दंड न भरने के बदले 9 दिसंबर को पहली बार 9 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। इसके बाद बातचीत के बाद रिश्वत 7 हजार रुपये तय हुई।
सम्बंधित ख़बरें
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
दर्यापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की कार्रवाई से मचा हड़कंप
11 दिसंबर को एसीबी ने पंचों की मौजूदगी में जाल बिछाकर राजेंद्र भोरकडे को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक नेहा सूर्यवंशी और टीम के पुलिस हवलदार विनोद चौधरी और अनिल गांगोडे शामिल थे।
यह भी पढ़ें:- मुंबई में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा GCC; ब्रुकफील्ड करेगा 1 अरब डॉलर का निवेश, 45000 नौकरियां मिलेंगी
एसीबी ने इस मामले में कहा कि यह कार्रवाई सार्वजनिक कर्मचारियों में ईमानदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए की गई है। नासिक महापालिका में इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के प्रयासों को तेज करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Nashik municipal corruption junior clerk bribe rajendra bhorakade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMरीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
May 20, 2026 | 10:55 PM59 साल का सूखा खत्म! विजय की सरकार में कांग्रेस की एंट्री, तमिलनाडु कैबिनेट में होने जा रहा है ऐतिहासिक बदलाव!
May 20, 2026 | 10:49 PMजबलपुर में NEET पेपर लीक पर महा-संग्राम! यूथ कांग्रेस ने रोकी रानी कमलापति इंटरसिटी, ट्रैक पर मची अफरा-तफरी
May 20, 2026 | 10:33 PMसावंगी बाईपास हत्याकांड: 550 किमी का पीछा, चाय की टपरी से पकड़ाया आरोपी दंपती, मासूम की हत्या का खुलासा
May 20, 2026 | 10:26 PMKKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
May 20, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














