-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Injured Terrorist Aamir Hamza Admitted To Hospital In Lahore
जहन्नुम पहुंचने वाला है भारत का बड़ा दुश्मन, लाहौर के अस्पताल में गिन रहा आखिरी सांसें, सामने आई तस्वीर
- Written By: अभिषेक सिंह
अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित आमिर हमजा को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। हमजा बुरी तरह घायल हो गया है। उसे लाहौर के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमजा अपने घर पर ही था और फिर अस्पताल पहुंचा।

आतंकी आमिर हमजा (सोर्स- सोशल मीडिया)
लाहौर: हाफिज सईद का करीबी और भारत का सबसे बड़ा दुश्मन आमिर हमजा अस्पताल में अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। आमिर हमजा देश में आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है, लेकिन अब वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। आतंकी हमजा लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक है। वह भारत के साथ-साथ अमेरिका का भी बड़ा दुश्मन है।
अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित आमिर हमजा को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। हमजा बुरी तरह घायल हो गया है। उसे लाहौर के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमजा अपने घर पर ही था और फिर अस्पताल पहुंचा। वह कैसे घायल हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
क्यों अस्पताल पहुंचा आमिर हमजा?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमजा को एक अज्ञात हमले में मार गिराया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हमजा भारत का बड़ा दुश्मन और हाफिज सईद का करीबी सहयोगी और खूंखार आतंकी माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
बेंगलुरू में हमले की रची थी साजिश
आमिर हमजा 2000 के आसपास भारत में काफी सक्रिय था। उसने ही 2005 में बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान पर हमले की साजिश रची थी। आमिर हमजा को लश्कर-ए-तैयबा के को-फाउंडर्स में से एक माना जाता है।
2012 में घोषित किया गया वैश्विक आतंकी
खास बात यह है कि उसे 2012 में अमेरिका ने वैश्विक आतंकी घोषित किया था। वह मूल रूप से पाकिस्तान के पंजाब के गुजरांवाला का रहने वाला है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दहशत में हैं आतंकी पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके तहत उसने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था।
इतिहास दोहराएगा पाकिस्तान, शहबाज का तख्तापलट कर ‘मुल्ला मुनीर’ संभालेंगे देश की कमान!
इस दौरान कई आतंकी मारे गए थे, लेकिन इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना सक्रिय हो गई थी। उसने भारत के कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की थी। भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया, फिलहाल दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Injured terrorist aamir hamza admitted to hospital in lahore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMअकोला में अवैध सूदखोरी का बड़ा मामला, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप में 12 पर केस
Jul 11, 2026 | 06:58 PMमहाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
Jul 11, 2026 | 06:55 PMइम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
Jul 11, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














