- Hindi News »
- World »
- India Most Wanted Arsh Dala Detained In Canada Hardeep Singh Nijjar
कनाडा में गिरफ्तार किया गया इंडिया का मोस्ट वांटेड, हरदीप सिंह निज्जर का साथी है अर्श डाला
भारतीय सुरक्षा एजेंसी ने भी कनाडा में अर्श डाला की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 27 और 28 अक्टूबर को मिल्टन शहर में हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में डाला पर गंभीर आरोप लगे हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

अर्श डाला (सोर्स-सोशल मीडिया)
ओटावा: खालिस्तानी आतंकी और हरदीप सिंह निज्जर के साथी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला को कनाडा में गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस ने अर्श को पिछले महीने पड़ोसी देश में हुई फायरिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है। अर्श डाला को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का भी करीबी माना जाता था। पिछले साल निज्जर की कनाडा में हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद भारत और कनाडा के बीच संबंधों में खटास आ गई है।
सूत्रों की मानें तो भारतीय सुरक्षा एजेंसी ने भी कनाडा में अर्श डाला के अरेस्ट को कन्फर्म किया है। अर्श डाला पर 27 और 28 अक्टूबर को मिल्टन शहर में हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में कई गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की जांच कनाडा की हैल्टन क्षेत्रीय पुलिस सेवा कर रही है, जिसके बाद अब अर्श को गिरफ्तार किया गया है।
भारत में अर्शदीप के खिलाफ कई मामले
अर्शदीप के खिलाफ भारत में भी कई मामले दर्ज हैं। वह कई आपराधिक मामलों में भारत में वांछित है। वह फिलहाल अपनी पत्नी के साथ कनाडा में रह रहा है। पिछले कुछ महीनों में भारत और कनाडा के बीच रिश्ते काफी खराब हो गए हैं। जिसका परिणाम यह हुआ कि दोनों देशों ने फिलहाल के लिए राजनयिंक संबंध खत्म कर दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान जंग में उलझे ट्रंप के बदले सुर, बोले- ‘कनाडा पर नहीं करेंगे हमला’, जानें क्या है असली वजह?
कनाडा शोरूम गोलीकांड: ‘अगली बार घर में घुसकर…’, Manna Brampton ने ली जिम्मेदारी; Lawrence कनेक्शन आया सामने
कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथ की मुखर आलोचक Nancy Grewal की हत्या, पुलिस की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल
Canada: टोरंटो में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पीएम मार्क कार्नी ने की कड़ी निंदा
यह भी पढ़ें:- नासिक में अब तक 8.29 करोड़ का माल जब्त, मतदान के दिन तक जारी रहेगी कार्रवाई
बतां दें कि 18 जून 2023 को निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया के एक गुरुद्वारे की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में भारत पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, कनाडा ने कभी सबूत नहीं दिए और भारत ने शुरू से ही इन आरोपों को खारिज किया है।
पंजाब पुलिस ने दो साथियों को किया गिरफ्तार
पंजाब के फरीदकोट में रविवार सुबह उसके दो गुर्गों को भी गिरफ्तार किया गया है। ये गुर्गे गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में शामिल थे। इन दोनों शूटरों ने गैंगस्टर अर्श डाला के कहने पर ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की भी हत्या की थी। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने यह जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी, 2-3 आतंकी के छिपे होने की आशंका
डीजीपी ने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और फरीदकोट पुलिस के संयुक्त अभियान में दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में दोनों शूटरों ने बताया कि उन्होंने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की हत्या की थी। अर्श डाला के कहने पर 7 नवंबर 2024 को ग्वालियर में इस वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद दोनों पंजाब लौट आए थे।
India most wanted arsh dala detained in canada hardeep singh nijjar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: वैभव और यशस्वी के सामने बेबस नजर आए MI के गेंदबाज, RR ने 11 ओवर के मुकाबले में 27 रन से दर्ज की जीत
Apr 08, 2026 | 12:30 AMAaj Ka Rashifal 8 April : बुधवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
Apr 08, 2026 | 12:05 AMजसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा, 15 वर्षीय वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज को दिन में दिखाए तारे
Apr 07, 2026 | 11:53 PMगुवाहाटी में वैभव और यशस्वी की विस्फोटक बल्लेबाजी, 11 ओवर में मुंबई के सामने खड़ा किया 151 रन टारगेट
Apr 07, 2026 | 11:25 PMक्रिकेट जगत में नए धमाके की तैयारी! एशिया कप की तर्ज पर शुरू होगा नया T20 टूर्नामेंट, जानें कब से होगा आगाज
Apr 07, 2026 | 11:03 PMबुधवार को चुपचाप कर लें ये उपाय, विघ्नहर्ता श्रीगणेश दूर करेंगे सारे कष्ट, बनेंगे शुभ-लाभ के योग
Apr 07, 2026 | 11:02 PMPM किसान की 23वीं किस्त से पहले बड़ा बदलाव, अब फार्मर ID जरूरी
Apr 07, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














