-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Nancy Grewal Murdered In Canada Vocal Critic Of Khalistani Extremism Killed Despite Death Threats
कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथ की मुखर आलोचक Nancy Grewal की हत्या, पुलिस की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल
- Written By: प्रिया सिंह
Nancy Grewal Murder: कनाडा में खालिस्तानी की आलोचक नैंसी ग्रेवाल की हत्या की कर दी गई है। 40 धमकियों और आगजनी के बावजूद उन्हें सुरक्षा नहीं मिली, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

नाडा में खालिस्तानी चरमपंथ की मुखर आलोचक नैंसी ग्रेवाल की हत्या (सोर्स-सोशल मडिया)
Khalistani Extremism In Canada Murder: कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथ की मुखर आलोचक और कनाडाई नागरिक नैंसी ग्रेवाल की निर्मम हत्या के बाद पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर चिंताएं उठने लगी हैं। वॉशिंगटन स्थित ‘ग्लोबल स्ट्रैट व्यू’ की एक रिपोर्ट में इस घटना को कनाडा और उत्तरी अमेरिका में सक्रिय चरमपंथी नेटवर्क के बढ़ते प्रभाव का नतीजा बताया गया है। इस दुखद घटना ने एक बार फिर धार्मिक स्थलों से संचालित होने वाली कथित आतंकी और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने की मांग को तेज कर दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर भी लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है क्योंकि नैंसी को पहले भी कई बार धमकियां मिली थीं।
चरमपंथ के खिलाफ बुलंद आवाज
नैंसी ग्रेवाल स्वयं सिख समुदाय से ताल्लुक रखती थीं और वह गुरुद्वारों को कथित रूप से खालिस्तानी आतंकवाद के अड्डों में बदलने के प्रयासों का कड़ा विरोध करती थीं। उन्होंने विंडसर गुरुद्वारा और कनाडा के अन्य हिस्सों में सक्रिय प्रभावशाली लोगों के खिलाफ हमेशा खुलकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि पंजाब के कुछ लोग भी इन खालिस्तानी ताकतों की मदद कर रहे हैं।
उनकी इस मुखरता के कारण उन्हें अपने ही स्थानीय गुरुद्वारे में कई लोगों द्वारा चुप रहने की चेतावनी भी दी गई थी। वह धार्मिक स्थलों के माध्यम से चलाए जा रहे चरमपंथी नेटवर्क को समाज के लिए एक बड़ा खतरा मानती थीं। उनकी हत्या ने यह साबित कर दिया है कि चरमपंथी तत्व अपनी आलोचना करने वालों की आवाज दबाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Troop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
Trump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
Trump Hormuz Toll: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर 20 प्रतिशत शुल्क का अपना प्रस्ताव लिया वापस
बार-बार मिली धमकियों की अनदेखी
रिपोर्ट के अनुसार नैंसी ग्रेवाल को लगभग 40 बार जान से मारने की धमकियां मिली थीं लेकिन पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की। नवंबर 2025 में उनके घर पर एक भयानक आगजनी का हमला भी हुआ था जिसमें उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया गया था। इसके बावजूद रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं की जिससे उनकी सुरक्षा दांव पर लगी रही।
नैंसी की मां शिंदर पाल ग्रेवाल ने भी आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को मिलने वाली धमकियों की जानकारी पुलिस को बार-बार दी गई थी। उन्होंने संदेह जताया है कि उनकी बेटी के घर पर पहले हुए आगजनी हमले के पीछे जो लोग थे, वही इस हत्या के लिए भी जिम्मेदार हो सकते हैं। पुलिस के पास हमले से जुड़े वीडियो फुटेज और सड़क के कैमरे की रिकॉर्डिंग मौजूद होने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
अपराधिक नेटवर्क का बड़ा खुलासा
‘ग्लोबल स्ट्रैट व्यू’ की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि चरमपंथी संगठनों का प्रभाव कनाडा के गुरुद्वारों के नेटवर्क पर बहुत गहरा है। इन गुरुद्वारों को कथित तौर पर अवैध हथियारों, मादक पदार्थों और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के लिए माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। वकील और लेखक संजय लजार ने खालिस्तानी संगठनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और हिंसक गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि विंडसर पुलिस और आरसीएमपी ने इस संवेदनशील मामले में पर्याप्त तत्परता नहीं दिखाई जिससे अपराधी बेखौफ घूमते रहे। इस घटना ने कनाडा की कानून व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने की क्षमता पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। अब पूरे देश में चरमपंथी नेटवर्क और धार्मिक स्थलों से संचालित होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की गहन जांच की मांग जोर पकड़ रही है।
यह भी पढ़ें: नौसैनिकों के बदले LPG टैंकर…ईरान के साथ भारत ने की खास डील, रक्षा विशेषज्ञ ने बताई अंदर की बात
कड़े कानून की मांग
राजनीतिक और सामाजिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि समय रहते इन चरमपंथी संगठनों पर नकेल नहीं कसी गई तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। नैंसी ग्रेवाल की हत्या ने उत्तरी अमेरिका में सक्रिय इन नेटवर्कों के खतरनाक इरादों को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया है। सरकार से मांग की जा रही है कि वह धार्मिक स्थलों के नाम पर होने वाली आतंकी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाए।
Nancy grewal murdered in canada vocal critic of khalistani extremism killed despite death threats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला: 13 लाख किसानों की ऋण सीमा खत्म, 68 लाख को मिलेगा प्रोत्साहन लाभ
Jul 15, 2026 | 09:49 AMMyths Vs Facts: किन लोगों के लिए चांदी के बर्तन में पानी पीना है फायदेमंद? आयुर्वेद में जानें इसका महत्व
Jul 15, 2026 | 09:48 AMनवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
Jul 15, 2026 | 09:46 AM‘अल्फा’ Vs ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस क्लैश, मंगलवार को किस फिल्म ने मारी बाजी?
Jul 15, 2026 | 09:44 AMमुरैना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: जीजा को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधा, सालों ने बेल्ट से की पिटाई
Jul 15, 2026 | 09:43 AMTroop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
Jul 15, 2026 | 09:39 AMखंडवा : 10 साल से न्याय की तलाश में भटकता रहा बुजुर्ग, कलेक्ट्रेट में अर्धनग्न होकर की शिकायत
Jul 15, 2026 | 09:18 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













