- Hindi News »
- Maharashtra »
- Cash Liquor And Drugs Worth Rs 8 29 Crore Seized In Nashik
नासिक में अब तक 8.29 करोड़ का माल जब्त, मतदान के दिन तक जारी रहेगी कार्रवाई
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद से जगह-जगह नाकाबंदी कर तलाशी ली जा रही है और शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
- Written By: रीना पंवार

नासिक जिले में 1.75 करोड की नकदी जब्त
नासिक : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने मतदाताओं पर प्रभाव डालने के लिए उपयोग की जाने वाली वस्तुओं और नकदी, शराब व ड्रग्स के वितरण पर रोक लगाई हुई है। इन सबके बावजूद यहां अब तक 8.29 करोड का माल प्रशासन के जब्त कर लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी जलज शर्मा ने बताया कि शनिवार 9 नवंबर तक जिले में लगभग एक करोड़ 77 लाख से ज्यादा कैश और कुल 8 करोड़ 29 लाख 71 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन तक पुलिस और और जिला प्रशासन की विभिन्न टीमों द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखकर कार्रवाई की जाएगी। जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद से जगह-जगह नाकाबंदी कर तलाशी ली जा रही है और शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
25 लाख के नशीले पदार्थ जब्त
विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 25 लाख कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इसमें इगतपुरी से गांजा सहित 20 लाख 34 हजार रुपये का मादक पदार्थ, चांदवड से 42 हजार, देवलाली से 13 हजार, मालेगांव मध्य से 1 लाख 65 हजार, मालेगांव बाहर से 2 हजार और निफाड से 2 लाख 1 हजार रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
नासिक: नाबालिग से मानसिक उत्पीड़न का आरोप: वणी में हड़कंप, भाजपा ने ‘लव जिहाद’ एंगल से जांच की मांग की
ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा अवसर, आईआरसीटीसी का स्पेशल टूर पैकेज करें बुक
पुणे हाइवे पर लुटेरी लड़कियों का आतंक…ट्रक चालकों को बनाती थीं शिकार, गिरोह का पर्दाफाश
1.30 करोड का सोना जब्त
पुलिस ने अपनी कार्रवाइयों में जिले से कुल 1 करोड 30 लाख 82 हजार रुपये कीमत का सोना जब्त किया है। इसमें नासिक मध्यम से 1 करोड 14 लाख रुपये का सोना और सिन्नर निर्वाचन क्षेत्र से 15 लाख 82 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।
ढाई लाख लीटर शराब भी बरामद
पूरे जिले में सभी 15 निर्वाचन क्षेत्र से अवैध शराब भी जब्त की गई है। इसमें कुल ढाई लाख लीटर शराब जब्त की गई है, जिसमें इगतपुर से 79 हजार 721 लीटर, बागलाण से 55 हजार 839 लीटर, नांदगाव से 41 हजार 266 लीटर शराब जब्त की गई है। यह कार्रवाई निर्वाचन आयोग की आचार संहिता के तहत की गई।
Cash liquor and drugs worth rs 8 29 crore seized in nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: वैभव और यशस्वी के सामने बेबस नजर आए MI के गेंदबाज, RR ने 11 ओवर के मुकाबले में 27 रन से दर्ज की जीत
Apr 08, 2026 | 12:30 AMAaj Ka Rashifal 8 April : बुधवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
Apr 08, 2026 | 12:05 AMजसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा, 15 वर्षीय वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज को दिन में दिखाए तारे
Apr 07, 2026 | 11:53 PMगुवाहाटी में वैभव और यशस्वी की विस्फोटक बल्लेबाजी, 11 ओवर में मुंबई के सामने खड़ा किया 151 रन टारगेट
Apr 07, 2026 | 11:25 PMक्रिकेट जगत में नए धमाके की तैयारी! एशिया कप की तर्ज पर शुरू होगा नया T20 टूर्नामेंट, जानें कब से होगा आगाज
Apr 07, 2026 | 11:03 PMबुधवार को चुपचाप कर लें ये उपाय, विघ्नहर्ता श्रीगणेश दूर करेंगे सारे कष्ट, बनेंगे शुभ-लाभ के योग
Apr 07, 2026 | 11:02 PMPM किसान की 23वीं किस्त से पहले बड़ा बदलाव, अब फार्मर ID जरूरी
Apr 07, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














