IPL 2026: वैभव और यशस्वी के सामने बेबस नजर आए MI के गेंदबाज, RR ने 11 ओवर के मुकाबले में 27 रन से दर्ज की जीत

MI vs RR: गुवाहाटी में बारिश के कारण इस मुकाबले को 11-11 ओवर का कर दिया गया था। वैभव और यशस्वी की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान ने मुंबई को इस मैच में 27 रन से हराया।
RR beat MI in 11-11 Match IPL 2026
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

MI vs RR IPL 2026 13th Match Highlight: गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला खेला गया। बारिश के कारण ये मुकाबला देरे से खेला गया। इस कारण ओवर्स में कटौती हुई, जिसे बाद में 11-11 ओवर का कर दिया गया। ऐसे में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 151 रन का विशाल टारगेट खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 11 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना सकी। इस हिसाब से राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबलो को 27 रन से अपने नाम कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जासवाल की घातक बल्लेबाजी

11-11 ओवर के इस मुकाबले में राजस्थान के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। अब सवाल यह है कि क्या मुंबई इंडियंस इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को हासिल कर पाएगी। यशस्वी जायसवाल ने दीपक चाहर के पहले ही ओवर में 22 रन ठोककर पारी को धमाकेदार शुरुआत दी। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में पहली ही गेंद पर छक्का जड़ते हुए दबाव और बढ़ा दिया। उन्होंने बुमराह के ओवर में दो छक्के लगाए, जबकि तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट की भी जमकर धुनाई की गई। राजस्थान को पहला झटका चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर लगा, जब 81 रन के स्कोर पर शार्दुल ठाकुर ने वैभव सूर्यवंशी को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। सूर्यवंशी ने आउट होने से पहले सिर्फ 14 गेंदों में 5 छक्कों और एक चौके की मदद से 39 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में 20 रन जोड़े और टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।

जायसवाल ने बनाए नाबाद 77 रन

इस मुकाबले में सबसे बड़ी पारी यशस्वी जायसवाल के बल्ले से देखने को मिली। उन्होंने 32 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 77 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए और मुंबई इंडियंस को 151 रनों का लक्ष्य दिया। अगर बात करें मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी तो वो बेहद खराब रही। गजनफर को सबसे ज्यादा 2 विकेट मिले। वहीं, शार्दुल ठाकुर को 1 विकेट मिला।

गुवाहाटी में प्लॉप रहे मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के नामी बल्लेबाजों का जलवा देखने को नहीं मिला। रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन, सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या जैसे स्टार बल्लेबाज दहाई का अंक न छू सके। नमन धीर और शेरफेन रदरफोर्ड ने 25-25 रन की पारी खेली। इसके अलवा तिलक वर्मा ने 14 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने के लिए नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट झटके। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे को 1-1 विकेट मिला।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com