

PM Kisan Yojana Update : केंद्र सरकार की PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक किसानों को 22 किस्तों का लाभ मिल चुका है। इस योजना में पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
अब किसानों की नजर 23वीं किस्त पर टिकी है, लेकिन इस बार सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत फार्मर रजिस्ट्री यानी यूनिक फार्मर ID को अनिवार्य कर दिया गया है।
सरकार के इस फैसले का मतलब साफ है कि जिन किसानों के पास Farmer ID नहीं होगी, उनकी 23वीं किस्त अटक सकती है। यह ID यह सुनिश्चित करती है कि योजना का पैसा सीधे सही और पात्र किसान के बैंक खाते में पहुंचे।
कई राज्यों में इसे अनिवार्य कर दिया गया है, जिनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और अन्य राज्य शामिल हैं। ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द अपनी Farmer ID बनवा लें, ताकि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के मिल सके।
फार्मर ID बनवाने के लिए किसान ऑनलाइन कृषि पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या नजदीकी CSC सेंटर और विशेष कैंप में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किस्त जारी होने की बात करें तो आमतौर पर यह योजना हर 4 महीने में एक किस्त देती है। पिछली किस्त मार्च 2026 में जारी हुई थी, ऐसे में 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 में आने की संभावना है। समय रहते ID बनवाना जरूरी है, ताकि आपकी राशि सीधे आपके खाते में पहुंच सके।