-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- India Day Parade In New York Tableau Ram Temple Was Center Of Attraction
न्यूयॉर्क में ‘भारत दिवस परेड’ ने मोहा मन, राम मंदिर पर आधारित झांकी रही आकर्षण का केंद्र
- Written By: साक्षी सिंह
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी 'भारत दिवस परेड' का रविवार को आयोजन किया गया और इसमें भारतीय मूल के हजारों अमेरिकी नागरिक शामिल हुए।

न्यूयॉर्क में 'भारत दिवस परेड' के दाैरान की तस्वीर राम मंदिर की झांकी
न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी ‘भारत दिवस परेड’ का रविवार को आयोजन किया गया और इसमें भारतीय मूल के हजारों अमेरिकी नागरिक शामिल हुए। भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए न्यूयॉर्क में आयोजित ‘भारत दिवस परेड’ में इस बार अयोध्या के राम मंदिर पर आधारित झांकी सबके आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।
न्यूयॉर्क शहर का मैडिसन एवेन्यू भारतीय तिरंगे के रंग में सराबोर हो गया और लोकप्रिय भारतीय देशभक्ति और फिल्मी गाने हवा में गूंजने लगे।
ये भी पढ़ें:-बांग्लादेश में मीडिया संस्थान के दफ्तर पर हमला, महिला पत्रकार से मारपीट
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: राम मंदिर मामला, आरोपियों का केस लड़ने से वकीलों का इनकार; नैतिकता बनाम कानून पर छिड़ी नई बहस
Bangladesh Ram Temple: ‘राम मंदिर से दिक्कत क्या है?’ बांग्लादेश संसद में कट्टरपंथियों पर बरसे सांसद
Navabharat Nishanebaaz: राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट, अंतकाल पछताएगा, प्राण जाएंगे छूट
बांग्लादेश में ‘राम’ के अपमान पर भड़के हिंदू छात्र; ढाका में महाआंदोलन का आगाज, सरकार को दी खुली चुनौती
अमेरिका के प्रमुख प्रवासी संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन एनवाई-एनजे-सीटी-एनई (FIA) द्वारा रविवार को आयोजित 42वीं वार्षिक ‘भारत दिवस परेड’ के लिए प्रवासी भारतीय समुदाय के लोग पारंपरिक और तिरंगा थीम वाले परिधानों में एकत्र हुए। परेड में लकड़ी से बनी राम मंदिर की झांकी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।
बहुत सुखद और यादगार था कल का इंडिया डे परेड ।🙏🏾 @Yoshita_Singh https://t.co/FaeZFyGtrB — पंकज त्रिपाठी (@TripathiiPankaj) August 19, 2024
ऐसी रही राम मंदिर की झांकी
18 फुट लंबी, नौ फुट चौड़ी और आठ फुट ऊंची इस झांकी को भारत में बनाया गया है। इसे परेड में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क भेजा गया था। परेड मार्ग पर पंक्तिबद्ध खड़े भारतीय समुदाय के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने अभी तक अयोध्या में राम मंदिर नहीं देखा है, लेकिन न्यूयॉर्क शहर में राम मंदिर की झांकी को देखकर वे धन्य महसूस कर रहे हैं।
स्मृतियों में सदैव रहेगा ये कल का अनुभव । धन्यवाद आलोक जी , डॉ अविनाश गुप्ता जी , डॉ रंजित जी , देश को देश के बाहर आत्मिक रूप से महसूस कराने के लिये । सादर 🙏🏾 https://t.co/BXVPfkvVbJ — पंकज त्रिपाठी (@TripathiiPankaj) August 19, 2024
विश्व हिन्दू परिषद् अमेरिका के महासचिव अमिताभ वी. डब्ल्यू. मित्तल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा से कहा कि राम भगवान अयोध्या में वापस आ गए हैं और हम अमेरिका में सभी हिंदुओं के लिए राम मंदिर की झांकी यहां ला रहे हैं। वी. डब्ल्यू. मित्तल ने आगे क्या कहा कि श्री राम अपने घर पर आ गए हैं।
ये भी पढ़ें:-गाजा युद्ध विराम के लिये मान गया इसराइल, ब्लिंकन बोले- अब हमास की बारी
परेड में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी शामिल हुए। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ग्रैंड मार्शल थीं और अभिनेता जहीर इकबाल परेड के अतिविशिष्ट अतिथि थे।
India day parade in new york tableau ram temple was center of attraction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
Jul 11, 2026 | 11:39 AMअमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
Jul 11, 2026 | 11:39 AMठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Jul 11, 2026 | 11:39 AMChembur Tree Collapse: चेंबूर हादसे के बाद BMC का बड़ा फैसला: पेड़ों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार होंगे जवाबदेह
Jul 11, 2026 | 11:38 AMक्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
Jul 11, 2026 | 11:37 AMYogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Jul 11, 2026 | 11:36 AMAkanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 11:26 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM














