-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Imran Khan Sisters Adiala Jail Protest Tension Rise
हम जुल्म के आगे नहीं झुकेंगे… मुलाकात रोके जाने पर Imran Khan की बहनें अदियाला जेल के बाहर धरने पर
- Written By: प्रिया सिंह
Adiala Jail Protest: जेल में बंद इमरान खान से मिलने की अनुमति न मिलने पर उनकी बहनों और PTI नेताओं ने अदियाला जेल के बाहर रातभर धरना दिया। उन्होंने सरकार पर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

जेल में बंद इमरान खान से मिलने की अनुमति न मिलने पर उनकी बहनों और PTI नेताओं ने अदियाला जेल के बाहर रातभर धरना दिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Imran Khan Sisters Protest Outside Adiala Jail: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें और उनके परिवार की चिंताएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जेल में बंद इमरान खान से मिलने के लिए उनके परिवार और पार्टी के नेताओं को एक बार फिर रोक दिया गया है।
इस रुकावट के विरोध में इमरान खान की बहनें और सैकड़ों PTI कार्यकर्ता रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर धरने पर बैठ गए। परिवार ने मौजूदा सरकार और सेना प्रमुख पर इमरान के साथ गलत बर्ताव करने का गंभीर आरोप लगाया है।
इमरान खान से मुलाकात रोके जाने पर बढ़ा तनाव, जेल के बाहर रातभर धरना
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) से उनके परिवार और पार्टी के नेताओं को मुलाकात करने से एक बार फिर रोक दिया गया है। कोर्ट का आदेश होने के बावजूद जेल अधिकारियों ने मुलाकात कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद यह विवाद और बढ़ गया।
इमरान खान की बहन अलीमा खान के नेतृत्व में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के सैकड़ों नेता और समर्थक अदियाला जेल के बाहर मंगलवार की रातभर खुले में धरने पर बैठे रहे। इस विरोध प्रदर्शन के कारण जेल के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
सऊदी का पैसा, तुर्की के हथियार…पाकिस्तान पर हुआ हमला तो मिलकर करेंगे वार, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
BLA के खौफ से थर्राई पाकिस्तानी सेना! ऑटोमैटिक हथियारों से की अंधाधुंध फायरिंग, 200 वाहनों में लगाई आग
निर्मल पुर्जा समेत 5 पर्वतारोहियों के शव एयरलिफ्ट करके स्कार्दू लाए गए, सर्च ऑपरेशन आठवें दिन भी जारी
परिवार का आरोप, सरकार कर रही कानून का उल्लंघन
इमरान खान की बहन अलीमा खान ने आरोप लगाया है कि शहबाज शरीफ सरकार जानबूझकर कानून तोड़ रही है और उन्हें उनके भाई से मिलने नहीं दिया जा रहा है। अलीमा ने कहा कि यह पूरी तरह से गैरकानूनी है। परिवार का कहना है कि जेल में इमरान खान के साथ ठीक बर्ताव नहीं हो रहा है और उन्हें पिछले 14 महीनों से अपने निजी डॉक्टर से भी मिलने नहीं दिया गया है। इमरान के परिवार ने इसके लिए सीधे तौर पर मौजूदा सरकार और सेना प्रमुख को जिम्मेदार ठहराया है।
‘हम जुल्म के सामने नहीं झुकेंगे’
PTI नेताओं और इमरान के परिवार ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपने हक के लिए डटे रहेंगे। अलीमा ने अपने बयान में दृढ़ता से कहा, “वे इमरान खान को अलग-थलग क्यों रख रहे हैं और उन्हें टॉर्चर क्यों कर रहे हैं? हम जेल के बाहर बैठे हैं और यहां से नहीं हटेंगे। वे हमें डंडों से मार सकते हैं या गोली मार सकते हैं, लेकिन हम इस जुल्म के सामने झुकने वाले नहीं हैं।” PTI चेयरमैन गौहर अली खान ने भी इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि राजनीति में मतभेद होते हैं, लेकिन ऐसी दुश्मनी नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: मुनीर के लाडले अफसर की शर्मनाक हरकत…महिला पत्रकार को मारी आंख, लोग बोले- ठरकी, VIDEO वायरल
हालात सुधारने की मांग
PTI के नेताओं का कहना है कि इमरान खान से उनके परिवार और वकील को मिलने की अनुमति देना कोर्ट का कानूनी अधिकार है। PTI सेक्रेटरी जनरल राजा ने कहा कि रिश्तेदारों से मिलना हर किसी का हक है और इमरान खान का मैसेज बाहर साझा किए जाने के बहाने इस अधिकार से इनकार नहीं किया जा सकता। पार्टी का मानना है कि मुलाकात की इजाजत देने से ही मौजूदा हालात सुधरेंगे। इस पूरे घटनाक्रम ने पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।
Imran khan sisters adiala jail protest tension rise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM













