-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Pakistan Former Prime Minister Imran Khan Sons Networth And Citizenship
क्या करते हैं इमरान के दोनों बेटे…पाक छोड़ इस देश में बनाया आशियाना, कैसे बने पिता से ज्यादा अमीर?
- Written By: मनोज आर्या
Imran Khan: इमरान खान की पहली शादी ब्रिटिश नागरिक जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई थी। इसी शादी से उनके दो बेटे हैं सुलेमान और कासिम। दोनों का बचपन, पढ़ाई और पूरी परवरिश ब्रिटेन में हुई।

दोनों बेटे के साथ इमरान खान, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Imran Khan Son’s Citizenship And Lifestyle: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान इन दिनों जेल में बंद हैं। उनकी स्वास्थ्य को लेकर लगातार दुनियाभर में सवाल उठ रहे हैं। इस बीच सबकी नजरें उनके दोनों बेटों- सुलेमान और कासिम खान पर टिक गई हैं। लोग जानना चाहते हैं कि उनके दोनों बेटे क्या करते हैं और कहां रहते हैं? अगर आपके भी मन में कुछ ऐसा ही सवाल है, तो आइए विस्तार से सबकुछ जानतें हैं। इमरान खान के दोनों बेटे ब्रिटेन में रहते हैं और पिता की हालत को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने पाकिस्तान जाने की इच्छा जताई है, लेकिन दावा है कि सरकार उन्हें आने नहीं दे रही है।
इमरान खान की पहली शादी ब्रिटिश नागरिक जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई थी। इसी शादी से उनके दो बेटे हैं सुलेमान और कासिम। दोनों का बचपन, पढ़ाई और पूरी परवरिश ब्रिटेन में हुई। इसी वजह से माना जाता है कि दोनों की ब्रिटिश नागरिकता है। इसी साल खबर आई थी कि दोनों ने पाकिस्तान जाने के लिए ओवरसीज पाकिस्तानियों के लिए पहचान पत्र (NICOP) के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनका पुराना कार्ड reportedly खत्म हो चुका था, जिसकी वजह से वे पाकिस्तान नहीं आ पा रहे।
इस्लामी इतिहास की पढ़ाई कर चुके हैं कासिम खान
कासिम खान का जन्म 10 अप्रैल 1999 को हुआ था। वह यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल से इस्लामी इतिहास की पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद उन्होंने डिजिटल स्टार्टअप सेक्टर में कदम रखा और एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। कासिम राजनीति में भी दिलचस्पी रखते हैं और अक्सर अपने पिता के समर्थन में बयान देते रहते हैं। उन्होंने इमरान खान की जेल में सेहत और सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और पाकिस्तान सरकार से “सबूत” मांगे हैं कि इमरान सुरक्षित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विकसित भारत 2047: MSME क्षेत्र बनेगा आर्थिक क्रांति का इंजन, जानें दिग्गजों ने क्यों मांगी सिंगल विंडो प्रणाली
Income Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 3497 रुपये की भारी गिरावट, चांदी भी 8641 रुपये लुढ़की, जानें ताजा भाव
पाकिस्तान ने CJP Protest को बताया भारत का आंतरिक मामला, टिप्पणी करने से किया इनकार
सोशल मीडिया स्टार हैं सुलेमान खान
सुलेमान खान सोशल मीडिया स्टार, NGO कनेक्शन और शाही लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। सुलेमान दोनों भाइयों में बड़े हैं। वह लंदन में जन्मे और लंबे, गोरे, आकर्षक पर्सनैलिटी की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। सुलेमान, इंटरनेशनल NGO “Smiley” से जुड़े हैं। एक ऐसी संस्था का हिस्सा हैं, जहां दुनिया भर के पूर्व राष्ट्रपति और PM जुड़े रहते हैं।
न्यूयॉर्क और लंदन में काफी वक्त बिताते हैं। कारों और महंगी घड़ियों के बड़े शौकीन हैं। क्रिकेट फैन हैं, लेकिन पसंदीदा टीमें CSK और MI हैं, पाकिस्तान नहीं। 2018 में जब इमरान खान प्रधानमंत्री बने थे, तब सुलेमान और कासिम पाकिस्तान आए तो उन्हें VIP प्रोटोकॉल देने पर खूब विवाद हुआ।
ये भी पढ़ें: लगातार तीसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार, 503 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
इमरान खान के बेटों के पास इतनी दौलत कैसे?
दोनों बेटों की दौलत का बड़ा हिस्सा उनकी मां जेमिमा और उनके नाना सर जेम्स गोल्डस्मिथ की संपत्ति से आया है। जेमिमा के परिवार की संपत्ति अरबों में है और वही धन दोनों बेटों के नाम भी छोड़ा गया है। कहा जाता है कि सुलेमान और कासिम की कुल संपत्ति इमरान खान से कई गुना ज्यादा है।
Pakistan former prime minister imran khan sons networth and citizenship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMभारत का अनोखा गांव, जहां नाम से नहीं बल्कि सीटी की धुन से बुलाए जाते हैं लोग, जानिए इसके पीछे का रहस्य!
Jul 24, 2026 | 05:08 PMबांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
Jul 24, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














