मुनीर के लाडले अफसर की शर्मनाक हरकत...महिला पत्रकार को मारी आंख, लोग बोले- ठरकी, VIDEO वायरल

Pakistan Army News: एक वायरल वीडियो में DG ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी पर प्रेस ब्रीफिंग के दौरान महिला पत्रकार को आंख मारने का आरोप लगा, जिससे सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना शुरू हुई।
pakistan-army-dg-ispr-winks-at-female-journalist-video-viral
पाकिस्तानी अफसर ने महिला पत्रकार को मारी आंख (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pakistan Army DG ISPR Winks at Female Journalist: पाकिस्तान आर्मी के DG ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन पर प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक महिला पत्रकार को आंख मारने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने इसे ‘अप्रोफेशनल’ और ‘घटिया हरकत बताते हुए कड़ी आलोचना की है। 

अहमद शरीफ चौधरी पाकिस्तान सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के प्रमुख हैं और राजनीतिक तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर अक्सर कड़े बयान देते रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्च मार्शल आसिम मुनीर का करीबी ऑफिसर माना जाता है।

प्रेस ब्रीफिंग में महिला पत्रकार को मारी आंख

वायरल क्लिप में महिला पत्रकार को इमरान खान से जुड़े एक सवाल पर प्रतिक्रिया मांगते हुए सुना जा सकता है। पत्रकार ने पूछा कि इमरान खान को ‘नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा’, ‘देश विरोधी’ और ‘दिल्ली के हाथों खेलने वाला’ कहे जाने के दावों में क्या नया है, और क्या आगे किसी महत्वपूर्ण विकास की उम्मीद की जा सकती है। सवाल सुनने के बाद, वीडियो के मुताबिक, DG ISPR ने आंख मारी और जवाब दिया, और एक चौथी बात जोड़िए, वह एक जेहनी मरीज भी हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस कथित इशारे ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कई लोगों ने कहा कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस जैसे औपचारिक मंच की गरिमा के खिलाफ है। कुछ यूजर्स ने टिप्पणी की कि DG ISPR का यह व्यवहार “नया निचला स्तर” है, जबकि अन्य ने इसे प्रोफेशनलिज्म का अंत बताते हुए सवाल उठाया कि क्या वह प्रेस को संबोधित कर रहे थे या सस्ती फ्लर्टिंग कर रहे थे।कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

भारत के खिलाफ जहर उगलकर बनाई पहचान

जनरल अहमद शरीफ चौधरी के पिता का कथित तौर पर आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन से संबंध था। चौधरी ने अपनी पहचान मुख्यतः भारत विरोधी बयानबाजी से बनाई है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने प्रेस ब्रीफिंग में पांच भारतीय फाइटर जेट गिराने का झूठा दावा किया था। इसके अलावा, वह अक्सर भारत के खिलाफ विवादित और कठोर बयान देते रहते हैं, जिससे उनकी छवि पूरी तरह भारत विरोधी रणनीति पर केंद्रित दिखाई देती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com