- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Piyush Murder Case Indore Ips Aspiration Mandsaur Sp Meeting
IPS बनने का सपना देखने वाला कैसे बना ‘कातिल’? एसपी से मांगी थी सलाह, आज गर्लफ्रेंड के मर्डर केस में जेल में
Indore Murder Case: इंदौर के बहुचर्चित एमबीए छात्रा हत्याकांड में गिरफ्तार पीयूष को लेकर बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी के पिता के अनुसार पीयूष कानून का रक्षक यानी IPS अधिकारी बनने का सपना था।
- Written By: रंजन कुमार

आरोपी युवक और अफसर।
Indore MBA Student Murder Case News : मध्य प्रदेश के इंदौर में एमबीए छात्रा की जघन्य हत्या के मामले ने पूरे मध्य प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मगर, इस मामले में गिरफ्तार आरोपी पीयूष को लेकर जो नया खुलासा हुआ है, वह किसी फिल्मी कहानी के दुखद मोड़ जैसा है। जिस हाथ ने एक मासूम छात्रा की जान ली, वह कभी देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा यानी आईपीएस (IPS) बनकर खाकी वर्दी पहनने का सपना देखता था। आज वह वही कानून की सलाखों के पीछे है, जिसे कभी वह लागू करने का ख्वाब बुनता था।
आरोपी पीयूष के पिता ने उसकी पुरानी जिंदगी के पन्ने खोलते हुए बताया कि उनके बेटे पर पुलिस अफसर बनने का जुनून इस कदर सवार था कि वह मार्गदर्शन के लिए बड़े अधिकारियों के चक्कर काटता था। करीब दो साल पहले, पीयूष खुद मंदसौर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (SP) के पास पहुंचा था। उसने एसपी साहब से पूछा था कि साहब! मुझे आईपीएस बनना है, इसके लिए मुझे क्या करना चाहिए? उस वक्त अधिकारी ने उसे लगन से पढ़ाई करने और अपने करियर पर ध्यान देने की नेक सलाह दी थी।
दिल्ली से वापस लौटने की कहानी
पिता के अनुसार आरोपी पीयूष अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए करीब तीन साल पहले कोचिंग के गढ़ दिल्ली भी गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह अफसर बनकर लौटेगा, लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरने के महज एक-दो दिन बाद ही उसे वहां का माहौल समझ नहीं आया और वह वापस घर लौट आया। पिता बताते हैं कि उसे शायद अपनी क्षमता पर संदेह होने लगा था, लेकिन वर्दी की चाहत उसके मन से कभी नहीं गई।
सम्बंधित ख़बरें
मैक्सिको में ड्रग किंगपिन एल मेंचो का खात्मा.. 20 राज्यों में हिंसा, 14 लोगों की मौत
अकोला: खदान पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 14 गोवंशों को तस्करों से कराया मुक्त, 12.43 लाख का माल जब्त
आनी थी बारात, उठीं अर्थियां…जोधपुर में शादी से पहले 2 बहनों की संदिग्ध मौत, मामा के आरोपों से मचा हड़कंप
अकोला में 21 लाख की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश; पड़ोस की युवती ही निकली मास्टरमाइंड, 4 आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : बॉयफ्रेंड के कमरे में एमबीए छात्रा की मिली बिना कपड़ों की लाश, कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में प्राइवेट फोटो वायरल
पीढ़ियों का कलंक दे गया बेटा
आज वही पिता समाज के सामने हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि पीयूष ने परिवार के दामन पर जो दाग लगाया है, वह कई पीढ़ियों तक नहीं मिटेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो बेटा कभी समाज सेवा की बातें करता था, उसने ऐसा जघन्य अपराध किया है कि अब वह किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहे। पिता ने मांग की है कि पीयूष को उसके इस कृत्य के लिए कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। यह मामला एक सबक है कि कैसे सही मार्गदर्शन और संयम के अभाव में युवा शक्ति विनाशकारी रास्तों पर भटक जाती है।
Piyush murder case indore ips aspiration mandsaur sp meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
T20 World Cup में अभिषेक ही नहीं बल्कि ये दो बल्लेबाज भी रहे हैं नाकाम, सैमसन की वापसी से भी नहीं गलेगी दाल
Feb 23, 2026 | 03:28 PMमैक्सिको में ड्रग किंगपिन एल मेंचो का खात्मा.. 20 राज्यों में हिंसा, 14 लोगों की मौत
Feb 23, 2026 | 03:26 PMSolapur News: लव मैरिज के एक साल बाद युवक ने की आत्महत्या, बेटी के नाम छोड़ा भावुक संदेश
Feb 23, 2026 | 03:25 PMअकोला: खदान पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 14 गोवंशों को तस्करों से कराया मुक्त, 12.43 लाख का माल जब्त
Feb 23, 2026 | 03:24 PMठाणे: सड़क हादसे में दिव्यांग हुई महिला दर्जी और मेड को मिला 28.6 लाख का मुआवजा, MACT ने सुनाया फैसला
Feb 23, 2026 | 03:24 PMAnupamaa Spoiler: अनुपमा बनाएगी खास प्लान, तोषू फिर करेगा मां-बापू जी की चीजें हड़पने की कोशिश
Feb 23, 2026 | 03:23 PMBMC सुधार समिति की कमान अब शिंदे सेना के हाथ, संध्या विपुल दोषी निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष
Feb 23, 2026 | 03:13 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM












