-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Imran Khan Bushra Bibi Prison Release Claim Shahbaz Sharif Tension
इमरान खान और बुशरा बीवी की जेल से रिहाई तय! इस शख्स ने किया बड़ा खुलासा, टेंशन में शहबाज शरीफ
- Written By: अमन उपाध्याय
PTI के वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट 11 जून को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी द्वारा सजा रद्द करने के लिए दायर याचिकाओं की सुनवाई करेगा।

इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी फोटोः ( सो. सोशल मीडिया )
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उनके राजनीतिक दल, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, इमरान खान को जल्द ही जेल से रिहा किया जा सकता है। बताया गया है कि अल-कादिर ट्रस्ट केस में उन्हें 11 जून को जमानत मिल सकती है।
एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 11 जून 2025 को इस्लामाबाद हाई कोर्ट अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पूर्व पीएम इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की सजा रद्द करने के लिए दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। 72 वर्षीय इमरान खान वर्ष 2023 से विभिन्न मामलों में पाकिस्तान की आडियाला जेल में बंद हैं।
बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी
पाकिस्तान सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ, फिलहाल देश में कोई विरोध प्रदर्शन शुरू करने का इरादा नहीं रखती। यह बयान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विशेष सहायक राणा सनाउल्लाह ने दिया है जो कि खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और PTI के वरिष्ठ नेता अली अमीन गंडापुर की चेतावनी के दो दिन बाद आया है।
सम्बंधित ख़बरें
US में मुस्लिम होने पर भारतीय कर्मचारी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, आरोपी बोला- हत्या का था इरादा
अफगानिस्तान के बाद इराक से भी निकलेगी US आर्मी…30 सितंबर तक छोड़ेगी बगदाद, ट्रंप ने अचानक क्यों लिया फैसला?
देश को बेहतर हालात में छोड़ रहा हूं… संसद में आखिरी बार बोले कीर स्टार्मर, विरोधियों को दिया करारा जवाब
Explainer: मोसाद का एजेंट निकला ईरान का राष्ट्रपति! तख्तापलट की थी साजिश, कैसे फेल हुआ इजरायल का मास्टरप्लान?
पीटीआई नेता और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा कि ईद-उल-अजहा के बाद इमरान खान की रिहाई के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इमरान खान, जो क्रिकेट से राजनीति में आए हैं, जेल से ही अपनी पार्टी का विरोध अभियान चलाएंगे।
‘ड्रैगन’ पाकिस्तान को देगा आधी कीमत पर घातक फाइटर जेट, क्या खतरे में है भारत की सुरक्षा?
सरकार नहीं देगी विरोध प्रदर्शन की अनुमति
इमरान खान ने पिछले महीने की शुरुआत में कहा था कि वे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के खिलाफ अपनी पार्टी के आगामी विरोध आंदोलन का नेतृत्व जेल से ही करेंगे। वहीं, सरकार ने स्पष्ट किया है कि पीटीआई को पहले जैसे विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पंजाब के फैसलाबाद में मीडिया से बात करते हुए, सनाउल्लाह ने पीटीआई से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बातचीत की पेशकश को स्वीकार करें और चुनाव कानूनों में सुधार के लिए सरकार के साथ बात करें। पीटीआई पहले भी अपनी मांगों को लेकर रैलियां कर चुकी है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Imran khan bushra bibi prison release claim shahbaz sharif tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMबाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM














