T20 World Cup में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, भारत को पछाड़कर ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी

T20 World Cup: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पाकिस्तान को हराकर लगातार पांचवीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मामले में इंग्लैंड की टीम भारत से आगे निकल गई है।
England vs Pakistan
इंग्लैंड टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

England vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड के पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वर्ल्ड कप के इस संस्करण के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड पहली टीम बन गई है। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम में इतिहास रच दिया है। वो लगातार सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है।

यह लगातार पांचवां मौका है जब इंग्लैंड टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। 2016 से इंग्लैंड लगातार टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल खेली है। पाकिस्तान (2007 से 2012) और श्रीलंका (2009 से 2014) भी लगातार 4-4 बार सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा लगातार सेमीफ़ाइनल में पहुंचे

  • 5 - इंग्लैंड (2016-26)*
  • 4 - पाकिस्तान (2007-12)
  • 4 - श्रीलंका (2009-14)

भारतीय टीम के पास बराबरी का मौका

टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम के रूप में पाकिस्तान के साथ अब इंग्लैंड का नाम भी जुड़ गया है। पाकिस्तान 6 सेमीफाइनल खेल चुकी है, जबकि इंग्लैंड छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम 5 बार सेमीफाइनल खेली है। छठी बार सेमीफाइनल में पहुंचकर इंग्लैंड ने जहां पाकिस्तान की बराबरी की है, वहीं भारतीय टीम को पीछे छोड़ा है। भारतीय टीम के पास भी सेमीफाइनल में जगह बनाकर इंग्लैंड और पाकिस्तान की बराबरी का मौका है।

इंग्लैंड ने दो बार जीता खिताब

इंग्लैंड ने 2010, 2016 और 2022 में टी20 विश्व कप का फाइनल खेला है। 2010 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को और 2022 में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था।

भारत ने दो बार जीता खिताब

भारतीय टीम ने भी तीन टी20 विश्व कप फाइनल खेले हैं। 2007 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर विश्व कप जीता था। 2014 में टीम इंडिया को अपने दूसरे फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 2024 में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था।

पाकिस्तान भी एक बार बनी है चैंपियन

पाकिस्तान टीम 2007, 2009 और 2022 का फाइनल खेली है। पाकिस्तान को 2007 में भारत और 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 2009 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर अपना एकमात्र टी20 विश्व कप जीता था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com