-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Imran Khan Appoints Former Chief Justice Of Pakistan Gulzar Ahmed As Caretaker Prime Minister
इमरान खान ने पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गुलजार अहमद को कार्यवाहक प्रधानमंत्री किया नियुक्त
- Written By: रवि शुक्ला

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गुलजार अहमद (Gulzar Ahmed) को देश में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच सोमवार को इमरान खान (Imran Khan) द्वारा कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया गया। पूर्व सूचना मंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री खान ने पार्टी की कोर कमेटी की मंजूरी के बाद यह फैसला किया।
राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सोमवार को प्रधानमंत्री खान और विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति के लिए सुझाव मांगे थे। चौधरी ने कहा, “राष्ट्रपति के पत्र के जवाब में, पीटीआई कोर कमेटी के परामर्श और अनुमोदन के बाद, प्रधानमंत्री इमरान खान ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद के लिए पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गुलजार अहमद को नामित किया है।”
अपने पत्र में, राष्ट्रपति अल्वी ने उनसे कहा कि यदि वे संसद के भंग के तीन दिनों के भीतर नियुक्ति पर सहमत नहीं होते हैं, तो वे अध्यक्ष द्वारा गठित की जाने वाली एक समिति को दो-दो उम्मीदवारों के नाम भेजेंगे, जिसमें निवर्तमान नेशनल असेंबली या सीनेट, या दोनों के आठ सदस्य होंगे जिससे सत्ता पक्ष और विपक्ष का समान प्रतिनिधित्व हो।
सम्बंधित ख़बरें
PoK Election: इमरान खान की पार्टी का ‘नो इलेक्शन’ कार्ड, आखिर 27 जुलाई की वोटिंग से क्यों पीछे हटी PTI?
Shehbaz Sharif के परिवार को बड़ी राहत! भ्रष्टाचार के केस में बेटी-दामाद हुए बरी, अदालत ने आरोपों को किया खारिज
चौथी बार अस्पताल पहुंचे इमरान खान: सरकारी अस्पताल के इलाज से PTI नाखुश, निजी डॉक्टरों की देखरेख पर अड़ी पार्टी
रिहाई की गूंज से हिला पाकिस्तान! इमरान खान के समर्थन में सड़कों पर उबाल, रावलपिंडी में धारा 144 लागू
राष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान में कहा कि संविधान ने राष्ट्रपति को निवर्तमान नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता के परामर्श से एक कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त करने का अधिकार दिया है। पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 224-ए (1) के तहत, देश में चुनाव आयोजित करने के लिए एक कार्यवाहक सरकार का गठन किया जाता है। खान कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति तक पद (प्रधानमंत्री) पर बने रहेंगे।
शहबाज शरीफ ने इसे अवैध बताते हुए अब तक इस प्रक्रिया में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति अहमद ने दिसंबर, 2019 से फरवरी 2022 में अपनी सेवानिवृत्ति तक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। उनका जन्म 1957 में हुआ था। वह पनामा पेपर्स मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराने वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ का हिस्सा थे। उन्होंने अपने कड़े फैसलों और सरकारों व नौकरशाहों के खिलाफ टिप्पणियों के कारण कई बार सुर्खियां बटोरीं।
न्यायमूर्ति अहमद ने अधिकारियों को उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में भीड़ द्वारा तोड़े गए एक मंदिर के पुनर्निर्माण का भी आदेश दिया था और उन्हें हमलावरों से मरम्मत के काम के लिए धन की वसूली करने का निर्देश दिया था। उनका कहना था कि हमलावरों के कृत्य से पाकिस्तान को “अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी” उठानी पड़ी थी। उन्होंने पिछले साल दिवाली उत्सव मनाने और हिंदू समुदाय के सदस्यों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए पुनर्निर्मित मंदिर में एक भव्य समारोह में भी भाग लिया था।
Imran khan appoints former chief justice of pakistan gulzar ahmed as caretaker prime minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 07:37 PMIND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














