- Hindi News »
- World »
- Houthi Targets Israeli Airstrikes Yemen Sky Explodes Video
शुरू हुआ महायुद्ध! हूतियों पर टूटा IDF का कहर, यमन में इजरायली वॅार से दहला आसमान; देखें Video
- Written By: अमन उपाध्याय
Airstrike on Yemen: तेल अवीव हवाई अड्डे पर यमन की ओर से किए गए शक्तिशाली मिसाइल हमले के जवाब में इज़रायली रक्षा बल (IDF) ने करारा और विनाशकारी पलटवार किया है। इजरायली सेना ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ कई लड़ाकू विमानों..

हूतियों पर टूटा IDF का कहर ( डिजाइन फोटो)
येरूशलम: इजरायल और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच अब भीषण युद्ध की शुरुआत हो चुकी है। तेल अवीव हवाई अड्डे पर यमन की ओर से किए गए शक्तिशाली मिसाइल हमले के जवाब में इज़रायली रक्षा बल (IDF) ने करारा और विनाशकारी पलटवार किया है। इजरायली हमले से यमन की सरज़मीं कांप उठी और आकाश गूंज उठा। इस जवाबी कार्रवाई की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बम धमाकों की गूंज ने पूरे यमन को दहला दिया। आग की तेज लपटों ने यमन के आसमान को लाल रंग से रंग दिया और हर ओर अफरातफरी का माहौल बन गया।
इजरायल के इस भीषण हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जो इसकी भयावहता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इजरायली सेना के अनुसार, उन्होंने यमन के होदेदा शहर में, जो लाल सागर के तट पर स्थित है, हूती विद्रोहियों के खिलाफ कई लड़ाकू विमानों से एक साथ बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। यह कार्रवाई उस घटना के अगले दिन की गई, जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजरायल के प्रमुख हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला किया था।
देखें Video
Massive fire now raging at Hodeidah Port in Yemen following Israeli strike a few hours ago. pic.twitter.com/rGnVUx0c77 — Clash Report (@clashreport) May 5, 2025
कम से कम छह हवाई हमले हुए
इजरायल द्वारा किए गए एक बड़े हवाई हमले में सैकड़ों हूती लड़ाकों सहित कई अन्य लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर इस हमले से जुड़े कई भयावह वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, जो इसकी विनाशकारी प्रकृति को दर्शाते हैं। हूती विद्रोहियों के मीडिया कार्यालय के अनुसार, अमेरिका और इजरायल ने सोमवार दोपहर कम से कम छह हवाई हमले किए, जिनमें प्रमुख होदेदा बंदरगाह को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, होदेदा प्रांत के बाजिल ज़िले में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री पर भी हमले किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
चीन की ‘स्मार्ट कारों’ से डरा अमेरिका! राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अब रोक लगाने की तैयारी, पेश हुआ नया बिल
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आग; दुनिया में बढ़ी टेंशन
शेख हसीना का बड़ा आरोप- ‘मेरे नेताओं की हो रही है सोची-समझी हत्या’, यूनुस और BNP सरकार पर फूटा गुस्सा
ये भी पढ़ें- तनाव की आग में घिरा इस्लामाबाद, ईरान ने बजाई चेतावनी की घंटी, भारत-पाकिस्तान को लेकर कह दी ये बड़ी बात
अब नेतन्याहू के निशाने पर हूती
इजरायली सेना ने यमन के होदेदा शहर पर एक साथ 50 से अधिक शक्तिशाली बम गिराए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इन हमलों ने यमन में भारी तबाही मचाई। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस पूरे सैन्य अभियान को प्रत्यक्ष रूप से देखा और यह संकल्प लिया कि जैसे इजरायली सेना ने फिलिस्तीन में हमास और लेबनान में हिज़बुल्लाह को निशाना बनाया है, उसी तरह अब यमन के हूती विद्रोहियों को भी पूरी तरह खत्म किया जाएगा।
Houthi targets israeli airstrikes yemen sky explodes video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर पतंजलि की दिव्य फार्मेसी पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त
May 29, 2026 | 08:50 PMइंदौर लोकायुक्त का एक्शन, शासकीय स्कूल के प्राचार्य को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा; जानें पूरा मामला
May 29, 2026 | 08:47 PM‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं
May 29, 2026 | 08:43 PMगर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
May 29, 2026 | 08:43 PMमास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PMसंडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














