-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Islamabad In The Grip Of Tension Iran Issues Warning India Pakistan Comment
तनाव की आग में घिरा इस्लामाबाद, ईरान ने बजाई चेतावनी की घंटी, भारत-पाकिस्तान को लेकर कह दी ये बड़ी बात
- Written By: अमन उपाध्याय
India Pakistan tension: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस्लामाबाद के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत और पाकिस्तान से स्थिति को संभालने और संयम बरतने की अपील की।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस्लामाबाद के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत और पाकिस्तान से स्थिति को संभालने और संयम बरतने की अपील की। उन्होंने दोनों देशों से यह भी कहा कि मौजूदा तनाव को और अधिक न बढ़ने दें। अराघची पहलगाम हमले के बाद उपजे तनाव के मद्देनजर पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत करने के लिए एक दिन के दौरे पर इस्लामाबाद पहुंचे हैं। इसके बाद वह गुरूवार को भारत की यात्रा पर रवाना होंगे।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि अराघची ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष मोहम्मद इशाक डार से मुलाकात कर दक्षिण एशिया की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि जटिल क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से ही संभव है। इसके अतिरिक्त, अराघची ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से भी भेंट की, जहां उन्होंने न केवल क्षेत्रीय परिस्थितियों बल्कि आपसी हितों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, अराघची ने राष्ट्रपति जरदारी के साथ बैठक में क्षेत्र में तनाव को कम करने के लिए सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की।
क्षेत्र में तनाव कम करने का प्रयास
बयान में यह कहा गया है कि जरदारी ने पाकिस्तान की बातचीत और कूटनीति के प्रति प्रतिबद्धता को फिर से स्पष्ट किया। ईरान के सरकारी चैनल ‘प्रेस टीवी’ के अनुसार, अराघची ने इस्लामाबाद पहुंचने पर बताया कि क्षेत्र की स्थिति ईरान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हम तनाव घटाने की आवश्यकता पर जोर देते हैं। हम सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील करते हैं ताकि स्थिति और न बिगड़े। उन्होंने यह भी कहा कि हम क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयास करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ICC पर अमेरिका का सबसे बड़ा हमला! मार्को रुबियो बोले- हर एक ईंट उखाड़ देंगे, सहयोगी देशों से मांगा साथ
होर्मुज में भारतीय नाविक की मौत पर भड़का भारत, केंद्र सरकार ने ईरानी राजदूत को किया तलब
हमारी हिट लिस्ट में है यह जगह… ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव, ईरान के परमाणु ठिकाने पर फिर हमले के संकेत
Nepal Protest News: नेपाल में बालेन शाह सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश, युवक के आत्मदाह पर भड़की जनता
ईरान की अर्ध-स्वायत्त समाचार एजेंसी ‘मेहर न्यूज’ के अनुसार, अराघची ने बताया, “भारत और पाकिस्तान दोनों ही हमारे मित्र देश हैं। निश्चित रूप से, पाकिस्तान हमारा पड़ोसी है और हमारे अच्छे रिश्ते हैं। हालांकि, हम भारत यात्रा से पहले पाकिस्तान में अपने मित्रों के विचार जानने में रुचि रखते थे।”
बढ़ते तनाव को लेकर गहरी चिंता
पाकिस्तान भारत के संभावित हमले को लेकर चिंतित है। ‘रेडियो पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के साथ बातचीत के दौरान पाकिस्तान के वित्त मंत्री डार ने दक्षिण एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और इसके लिए भारत के “उकसावे वाले व्यवहार” को जिम्मेदार ठहराया। खबर में कहा गया है कि डार ने पाकिस्तान की भूमिका से इनकार किया और इस मुद्दे पर “अंतरराष्ट्रीय, पारदर्शी और निष्पक्ष” जांच का आग्रह किया।
रिपोर्ट में बताया गया कि प्रधानमंत्री शरीफ ने अराघची से कहा कि पाकिस्तान ईरान के साथ क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बैठक में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और विदेश मंत्री डार भी उपस्थित थे।
Islamabad in the grip of tension iran issues warning india pakistan comment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों में बाहरी चेहरों की भरमार, कांग्रेस ने लोकल लीडर्स पर लगाया दांव
Jul 14, 2026 | 02:07 PMमुंबई में खुले मैनहोल हादसों पर BMC का बड़ा कदम, ‘मैनहोल रेलगार्ड’ का होगा पायलट ट्रायल
Jul 14, 2026 | 02:03 PMFIFA 2026: सेमीफाइनल में फिर आमने-सामने होंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, 24 साल बाद लौटेगी ऐतिहासिक टीमें
Jul 14, 2026 | 01:58 PMWimbledon 2026: विंबलडन में ग्लैमर का तड़का! परिवार संग पहुंचीं प्रियंका, अनन्या-श्रीलीला के लुक्स हुए वायरल
Jul 14, 2026 | 01:54 PMगड़चिरोली में वन महोत्सव पर विद्यार्थियों ने किया सीडबॉल प्रसारण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Jul 14, 2026 | 01:53 PMयवतमाल नगर परिषद चुनाव के 6 महीने बाद भी विकास कार्य ठप, नगराध्यक्ष और पार्षदों पर उठ रहे सवाल
Jul 14, 2026 | 01:53 PMआमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, नितेश राणे के लव जिहाद बयान पर वारिस पठान का पलटवार
Jul 14, 2026 | 01:47 PMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














