- Hindi News »
- World »
- Hezbollah Chief Declares No Compromise With Israel
इजरायल से समझौते का मतलब…हिजबुल्लाह चीफ कासिम का ऐलान, कहा- झुकना मंजूर नहीं
हिजबुल्ला के प्रमुख शेख नई कासिम ने इजरायल के साथ समझौते को अपमान करार देते हुए कहा कि लेबनान के लोग कभी भी सरेंडर नहीं करेंगे। उन्होंने किसी भी प्रकार के समझौते को फिलिस्तीन से गद्दारी बताया।
- Written By: अक्षय साहू

हिजबुल्ला प्रमुख शेख नई कासिम (फोटो- सोशल मीडिया)
बेरूत: आतंकी संगठन हिजबुल्ला के प्रमुख शेख नई कासिम ने इजराइल को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कासिम ने इजराइल के साथ रिश्तों को लेकर कहा है कि दुश्मन के साथ समझौते का मतलब अपमान है और लेबनान के लोग किसी भी हाल में यह अपमान नहीं सहेंगे।
हिजबुल्ला के प्रमुख ने कहा कि लेबनान के लोग इजरायल के सामने कभी भी सरेंडर नहीं करेंगे और न ही यह अपमान सहेंगे। कासिम के इस ऐलान के साथ ही इजरायल के साथ सीजफायर के प्रयासों को बड़ा झटका माना जा रहा है। कासिम का बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान-इजराइल के साथ सीजफायर पर सहमति हो गई है। इससे मध्य एशिया में शांति की थोड़ी उम्मीद जगी थी।
इजरायल से समझौता, फिलीस्तन से गद्दारी
कासिम ने कहा कि इजरायल के साथ किसी भी प्रकार के समझौता करना फिलिस्तीनी संघर्ष और फिलीस्तनी नागरिकों से गद्दारी करने जैसा होगा। हिजबुल्ला के प्रमुख ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका संगठन ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध करेगा, जो इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में हो।
सम्बंधित ख़बरें
Strait of Hormuz को लेकर फ्रांस और दक्षिण कोरिया ने मिलाया हाथ; ट्रंप की ‘अकेले चलो’ नीति को दी बड़ी चुनौती
लेबनान की ‘लाइफलाइन’ पर इजरायल की नजर, लिटानी नदी के पुलों को उड़ाने की दी धमकी; बढ़ा तनाव
होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
‘We won’t accept normalization, which means concessions and humiliation with the Israeli enemy’ Says Hezbollah SG Qassem ‘We won’t be part of the legitimization of occupation’ https://t.co/tlXCT4Z9S1 pic.twitter.com/5FAaZTUEoH — RT (@RT_com) July 6, 2025
उन्होंने इजरायल के साथ रिश्ते सुधारने को न सिर्फ सरेंडर करार दिया, बल्कि इसे फिलिस्तीनी संघर्ष के साथ विश्वासघात भी बताया। कासिम का कहना था कि इजरायल के साथ कोई समझौता करना उनके “कब्जे की वैधता” को मान्यता देना होगा, जिसे हिज़्बुल्लाह किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा।
तालिबान को बताया था भाई, अब मान्यता देने से डर रहा है पाकिस्तान, ये है असली वजह
पेजर हमले के बाद से शांत हिजबुल्ला
इजरायल और लेबनानी आतंकी संगठन हिजबुल्ला के बीच लंबे वक्त से संघर्ष चला आ रहा है। हिजबुल्ला समय-समय पर इजरायल के उत्तरी सीमा पर हमले करता रहता है, जिसमें रॉकेट और गोलीबारी शामिल हैं। इजराइल ने पिछले साल हिजबुल्ला पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पेजर हमले को अंजाम दिया था। हमले के बाद हिजबुल्ला काफी हद तक कमजोर पड़ गया था। लेकिन अब एक साल बाद फिर से उसने इजराइल को धमकी देना शुरू कर दिया है, जो इजराइल के साथ-साथ पूरे मिडिल ईस्ट की शांति के लिए अच्छी खबर नहीं है।
Hezbollah chief declares no compromise with israel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM














