-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Aaj Ka Rashifal 4 April 2026 Horoscope Today Business Predictionin Hindi
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
- Written By: प्रीति शर्मा
Today Horoscope: आज का दिन कुछ राशियों के लिए खास खुशखबरी लेकर आ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी राशियों पर पड़ता है।

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Daily Horoscope 4 April 2026: आज शनिवार 04 अप्रैल 2026 है। वैशाख कृष्ण द्वितीया तिथि और स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से आज का दिन ब्रह्मांडीय ऊर्जा के मामले में अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज जहां कुछ राशियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे वहीं कुछ जातकों को निवेश और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।
मेष राशिफल (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मकता लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बाधाएं और उलझने आज दूर होंगी। आय के नए साधन विकसित होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज किसी धार्मिक यात्रा का योग भी बन रहा है जिससे मन को शांति मिलेगी। साथ ही सुख-सुविधाओं और यातायात के साधनों में वृद्धि होगी।
वृषभ राशिफल (Taurus)
वृषभ राशि वालों को आज अपनी कार्यशैली पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप केवल भाग्य के भरोसे बैठे रहे, तो हाथ आए अच्छे अवसर निकल सकते हैं। आपका मनमौजी रवैया तरक्की में बाधक बन सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें क्योंकि चोट-चपेट लगने की आशंका है। अनुशासन ही आज आपकी सफलता की कुंजी है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Kark Rashifal: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, करियर और प्रेम संबंध में मिलेगा जबरदस्त लाभ
Weekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर
Birthday Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, जानें कैसा रहेगा 26 जुलाई जन्मे जातकों का दिन
मिथुन राशिफल (Gemini)
मिथुन राशि के जातक आज दूसरों को अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे। हालांकि निर्णय लेते समय भावुकता पर नियंत्रण रखना जरूरी है। संपत्ति और जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश या लंबी यात्रा पर जाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है।
कर्क राशिफल (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज नई योजनाओं की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। शुरुआत में कुछ परेशानियाँ आएंगी लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ मिलकर भविष्य के काम की योजना बनेगी। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा के योग हैं और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दान-पुण्य करना आज फलदायी होगा।
सिंह राशिफल (Leo)
सिंह राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजनाओं में वृद्धि होगी और धन संचय करने में सफल रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में दूर-दराज की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज किसी नए और बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है।
कन्या राशिफल (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सचेत रहने का है। विवादों के कारण आपको कर्ज लेने की नौबत आ सकती है इसलिए अनावश्यक बहस से बचें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है उन्हें सफलता मिल सकती है। निजी जीवन में भावुकता के कारण दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव पैदा हो सकता है इसे शांति से सुलझाएं।
तुला राशिफल (Libra)
तुला राशि वालों को आज जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में उन्हें बदलना पड़ सकता है। नए लोगों से संपर्क करना आपके व्यापार के लिए फायदेमंद साबित होगा। योजनाबद्ध तरीके से किए गए काम पूरे होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। घर में किसी प्रिय अतिथि का आगमन हो सकता है जिससे वातावरण खुशनुमा रहेगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- Birthday Horoscope: बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, आज जन्मे जातकों के लिए खुलेंगे कुबेर के द्वार!
वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत उत्पादक है। जटिल से जटिल कार्य भी आज सहजता से पूरे हो जाएंगे। नई जिम्मेदारियां मिलने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी लेकिन यह आपके भविष्य के लिए शुभ है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और आय का कोई नया और स्थायी साधन उपलब्ध हो सकता है।
धनु राशिफल (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को आज अनुभवी और बुजुर्ग लोगों की सलाह माननी चाहिए इससे बड़ा लाभ होगा। घर की साज-सज्जा और रेनोवेशन पर धन खर्च होने के योग हैं। मेहनत और निरंतर प्रयासों से ही आज सफलता आपके कदम चूमेगी। पारिवारिक कार्यों की अधिकता रहेगी जिससे आप पूरे दिन व्यस्त रहेंगे।
मकर राशिफल (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सतर्क रहने का है। आपके विरोधी खुलकर सामने आ सकते हैं और आपकी योजनाओं में बाधा डाल सकते हैं। मित्रों की उपेक्षा न करें उनका साथ आपके लिए जरूरी है। हालांकि अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा और शाम तक कोई मूल्यवान वस्तु या उपहार प्राप्त होने के योग हैं।
कुम्भ राशिफल (Aquarius)
कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक संबंधों में सुधार लाने वाला है। पिछले कुछ समय से चल रहा गतिरोध समाप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी और संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे।
मीन राशिफल (Pisces)
मीन राशि के जातकों को आज अपने खानपान के प्रति बहुत सावधान रहना होगा लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जोश में आकर कोई भी जोखिम भरा काम न करें। हालांकि सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा और धन में वृद्धि होगी। आपको कोई बड़ा राजनैतिक दायित्व भी सौंपा जा सकता है।
व्यापार भविष्य
वैशाख कृष्ण द्वितीया को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
तेजी-मंदी: गुड़, खांड, नमक, चावल और कपास (रूई) के भाव में चढ़ाव के बाद गिरावट आने की संभावना है।
स्थिरता: जीरा और मसालों के भाव में स्थिति यथावत बनी रहेगी।
धातु बाजार: सोना और चांदी के भाव में मंदी का योग बन रहा है, जिससे निवेशकों को सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए।
आज के भाग्यांक: 2, 5, 6 और 5 आज आपके लिए अत्यंत शुभ साबित हो सकते हैं।
Aaj ka rashifal 4 april 2026 horoscope today business predictionin hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













