होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव

Zelensky Hormuz Strait Help: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ईरान द्वारा बंद किए गए होर्मुज स्ट्रेट को खोलने में मदद की पेशकश की है। उन्होंने बताया कि इसका उन्हें अनुभव है।
Ukraine Enters the Strait of Hormuz Crisis; Zelenskyy Says: "We Have the Experience to Break Russia's Blockade"
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Zelensky Hormuz Crisis Offer: पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को बड़े खतरे में डाल दिया है। ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को बंद किए जाने के बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस संकट को सुलझाने के लिए अपनी मदद की पेशकश की है। जेलेंस्की का मानना है कि यूक्रेन के पास समुद्री नाकेबंदी को तोड़ने का दुनिया में सबसे बेहतर अनुभव है जिसका इस्तेमाल इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को फिर से सक्रिय करने के लिए किया जा सकता है।

काला सागर का अनुभव

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने याद दिलाया कि कैसे रूस ने काला सागर में यूक्रेन की समुद्री नाकेबंदी की थी और उनकी सेना ने उस घेरे को तोड़कर अनाज का निर्यात सुनिश्चित किया था। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में मुझे नहीं लगता कि यूक्रेन से ज्यादा किसी भी देश को समुद्री नाकाबंदी हटाने का अनुभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी अकेला देश इस नाकेबंदी को नहीं हटा सकता और इसके लिए संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है। राष्ट्रपति ने सुझाव दिया कि अगर दूसरे देश चाहें तो वह यूक्रेन की 'ग्रेन कॉरिडोर' तकनीक साझा कर सकते हैं।

सैन्य और कूटनीतिक समाधान का सुझाव

जेलेंस्की ने इस संकट के लिए दोहरी रणनीति का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की कूटनीति एक साथ चलाई जा सकती है। हालांकि, यदि कूटनीतिक समाधान नहीं निकलता तो उन्होंने एक वैकल्पिक रास्ता भी सुझाया है। इसके तहत होर्मुज पर 'एकतरफा नियंत्रण' स्थापित करने के लिए डिफेंस फाइटर जेट्स, बड़े जहाज, सैन्य काफिले और एक इलेक्ट्रॉनिक डिफेंस नेटवर्क तैयार करना होगा।

मदद के लिए तैयार

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने साफ किया कि वे इस मिशन में शामिल होने के लिए तैयार हैं लेकिन अभी तक किसी भी देश या सहयोगी ने उनसे आधिकारिक तौर पर अनुरोध नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जब तक कोई हमसे कहता नहीं है तब तक हम इसमें शामिल नहीं हैं। यह पेशकश ऐसे समय में आई है जब डोनाल्ड ट्रंप ने भी दावा किया है कि वे जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट को आसानी से खोल सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com