कैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क

Body Detox Tips: अपनी बॉडी को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करना चाहते हैं? जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, जिन्हें अपनाकर आप सिर्फ एक हफ़्ते में ही शरीर में साफ़-सफाई और ऊर्जा का फर्क महसूस करेंगे।
Ayurvedic Detox Remedies
बॉडी डिटॉक्स टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ayurvedic Detox Remedies: जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, वैसे ही शरीर में कई तरह की दिक्कतें बढ़ने लगती हैं। खासतौर पर, चेहरे पर मुंहासे, एलर्जी होना, पाचन संबंधी समस्याएं और बालों का झड़ना आम हो जाता है। एक्सपर्ट्स बताते है कि, गर्मियों में इन सभी परेशानियां पेट से शुरू होती है और बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके पीछे का कारण हमारे शरीर के अंदर ही छिपा हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर के अंदर जमी गंदगी कई रोगों को जन्म देती हैं। ऐसे में बॉडी को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी होता हैं। आज हम गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने के आसान तरीके लेकर आए हैं, जिससे कुछ ही दिनों में शरीर की सारी गंदगी खुद-ब-खुद बाहर निकल जाएगी।

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए क्या करें ?

नींबू पानी का करें सेवन

आयुर्वेद के अनुसार दिनचर्या में छोटे बदलाव करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, चर्बी कम करने में मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में सहायक होता है।

फल का करें सेवन

सुबह का नाश्ता फलों से शुरू करना फायदेमंद होता है। खाली पेट एक कटोरा फल खाएं और साथ में दलिया या ओट्स शामिल करें। इनमें भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को हल्का व स्वस्थ रखता है।

प्रोटीन और फाइबर डाइट

भोजन में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक रखें। ये पचाने में आसान होते हैं और शरीर को पूरा पोषण देने में मदद करते हैं, जिससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहते हैं।

एलोवेरा जेल

पानी के साथ एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। यह शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करता है और अंदर जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है।

सलाद का सेवन

खाने से पहले सलाद का सेवन करना फायदेमंद होता है। दोपहर के भोजन से पहले एक प्लेट सलाद लें और लगभग आधे घंटे बाद खाना खाएं, इससे पाचन बेहतर होता है और शरीर हल्का महसूस करता है।

हल्का रात का भोजन

रात का खाना हमेशा हल्का रखें और कोशिश करें कि इसे 7 बजे से पहले ही खा लें। देर रात भोजन करने से बचें, क्योंकि इस समय पाचन धीमा होता है और खाना पचने में अधिक समय लगता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com