-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Hope For Peace Amid Bloody Conflict After Piles Of Corpses Hamas Proposes Ceasefire
खूनी संघर्ष के बीच शांति की उम्मीद! लाशों के ढेर के बाद हमास ने रखा युद्धविराम का प्रस्ताव, जानें क्या है नई शर्तें
- Written By: अमन उपाध्याय
Israel Hamas War: हमास ने पहले कहा था कि वह बंधकों को तभी रिहा करेगा जब इजरायल स्थायी युद्धविराम पर सहमत हो, गाज़ा से अपनी सेना वापस बुलाए और फिलस्तीनी कैदियों को रिहा करे।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: गाजा में लगातार संघर्ष जारी है, युद्धविराम समझौते के टूटने के बाद से ही इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में भीषण तबाही मचाई है। बीते एक हफ्ते में 600 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इजरायल के आक्रामक रुख को देखते हुए हमास ने अंततः युद्धविराम पर सहमति जता दी है। शनिवार को हमास ने घोषणा की कि उसने मिस्र और कतर द्वारा प्रस्तावित नए युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
हालांकि, इजरायल ने कहा कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर एक अलग प्रस्ताव तैयार किया है, जो पूरी तरह समन्वित है।
घोषणा से पहले प्रस्ताव में कोई बदलाव पर संशय
इस सप्ताह की शुरुआत में मिस्र ने युद्धविराम बहाल करने के लिए एक नया प्रस्ताव पेश किया। गाजा में हमास के नेता खलील अल-हय्या ने इसे स्वीकार करने की घोषणा की, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी घोषणा से पहले प्रस्ताव में कोई बदलाव हुआ था या नहीं। मिस्र के एक अधिकारी के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास पांच जीवित बंधकों को रिहा करेगा, जिनमें एक अमेरिकी-इजरायली नागरिक भी शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
युद्धविराम पर सहमत
इसके बदले में, इजराइल गाजा में मानवीय सहायता की अनुमति देगा और एक सप्ताह के लिए युद्धविराम पर सहमत होगा। साथ ही, इजराइल सैकड़ों फिलस्तीनी कैदियों को भी रिहा करेगा।
सैकड़ों लोगों की गई जान
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने उनके प्रस्ताव का विवरण साझा नहीं किया, लेकिन यह स्पष्ट किया कि यह प्रस्ताव शुक्रवार को हुई चर्चा के आधार पर पेश किया गया है। लगभग 10 दिन पहले, इजरायल ने हमास के साथ युद्धविराम समाप्त कर उसके खिलाफ हवाई हमले शुरू किए थे, जिनमें सैकड़ों लोगों की जान गई। अमेरिका के आधिकारिक आवास ‘व्हाइट हाउस’ ने इस संघर्ष के फिर से भड़कने के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया।
जब तक बंधक रिहा नहीं तब तक युद्ध जारी
इजरायल ने साफ कर दिया है कि जब तक हमास 59 बंधकों को रिहा नहीं करता, तब तक युद्ध जारी रहेगा। इसके साथ ही, इजरायल हमास से सत्ता छोड़ने, हथियार डालने और उसके नेताओं के निर्वासन की मांग कर रहा है।
Hope for peace amid bloody conflict after piles of corpses hamas proposes ceasefire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PMकहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














