-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Will Not Rush To Recognise Taliban
तालिबान को बताया था भाई, अब मान्यता देने से डर रहा है पाकिस्तान, ये है असली वजह
- Written By: अक्षय साहू
पाकिस्तान तालिबान को मान्यता देने में जल्दबाजी नहीं कर रहा है क्योंकि दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान- तालिबान बीच TTP को पनाह देने औ डूरंड लाइन को लेकर भी विवाद जारी है।

तालिबान को मान्यता देने से बच रहा पाकिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: चार साल पहले अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा होने पर पाकिस्तान ने खुशी में पटाखे जलाए थे। पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने तालिबानियों को अपना भाई बताते हुए गुलामी की जंजीरों को तोड़ने की बात कही थी। इसके बावजूद पाकिस्तान में तालिबान सरकार को आज तक आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं दी गई है, और नहीं उनका ऐसा कोई इरादा है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता देने को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि तालिबान को मान्यता देने में सरकार कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। कोई भी फैसला देश के हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब रूस ने तालिबान को मान्यता दे दिया है। यहां तक कि चीन भी तालिबान सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। ऐसे में सवाल आता है कि पाकिस्तान क्यों तालिबान की मान्यता देने से आना-कानी कर रहा है? इसके पीछे की असल वजह क्या है?
क्यों मान्यता नहीं दे रहा पाकिस्तान?
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार तालिबान को आधिकारिक तौर पर मान्यता देने से बच रही है, क्योंकि दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने तालिबान पर आरोप लगाया है कि उसने पाकिस्तान के आतंकी संगठन TTP को अपनी जमीन पर पनाह दी है, हालांकि तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
इसके अलावा, पाकिस्तान सरकार अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को वापस भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है, जिसे कई मानवाधिकार संगठन अमानवीय मान रहे हैं। इन घटनाओं के बाद से तालिबान और पाकिस्तान के बीच रिश्ते और भी खराब हो गए हैं। इसके साथ ही, दोनों देशों के बीच डूरंड लाइन को लेकर विवाद 1947 से चल रहा है, जिसके कारण सीमा पर अक्सर झड़पों की खबरें आती रहती हैं।
बिलावल भुट्टो का विलाप, कहा- भारत सहयोग करे तो आतंकी हाफिज-मसूद को सौंप देंगे
अमेरिका को खुश रखने की कोशिश
विशेषज्ञों के अनुसार, इन सभी कारणों के अतिरिक्त पाकिस्तान तालिबान को मान्यता देने से बच रहा है ताकि अमेरिका के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाए रख सके। खासकर भारत के साथ हाल के तनाव और ऑपरेशन सिंदूर में मिली हार के बाद, पाकिस्तान चीन के बजाय हथियारों और रक्षा सहयोग के लिए अमेरिका के साथ अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका, तालिबान द्वारा महिला अधिकारियों के अधिकारों का उल्लंघन करने के कारण उन्हें मान्यता देने से इनकार कर रहा है।
Pakistan will not rush to recognise taliban
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, रानी कमलापति स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














