-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Hamas Releases Two Israeli Hostages Fourth Prisoner Swap Under Ceasefire
हमास ने दो और इजरायली बंधकों को रिहा किया, युद्धविराम के तहत चौथी बार कैदियों की अदला-बदली
- Written By: अमन उपाध्याय
गाजा में शनिवार को इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम का चौथा चरण शुरू हुआ। इस चरण के तहत, हमास ने अपनी हिरासत में मौजूद तीन इजरायली कैदियों में से दो को रिहा कर दिया।

गाजा में युद्धविराम का चौथा चरण शुरू
Israel-Hamas Ceasefire: इजरायल और हमास के बीच शनिवार को गाजा में युद्धविराम का चौथा चरण शुरू हो गया। इस चरण के तहत हमास ने अपनी हिरासत में मौजूद तीन इजरायली कैदियों में से दो को रिहा कर दिया। यह रिहाई इजरायली जेलों में बंद 183 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़े जाने से पहले की गई।
एक रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने बंधकों ओफर काल्डेरॉन और यार्डेन बिबास को रिहा करने से पहले दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में एक मंच पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया। इसके बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस कमेटी को सौंप दिया गया। इसी तरह, कीथ सीगल को उत्तरी गाजा के गाजा सिटी पोर्ट पर आयोजित एक समारोह के बाद रिहा किया जाएगा। इजरायली सेना ने पुष्टि की कि यार्डेन बिबास और ओफर काल्डेरॉन सुरक्षित रूप से इजरायली क्षेत्र में लौट आए हैं।
#Hamas on Saturday released all three #Israeli hostages in the fourth exchange of the #ceasefire deal, ahead of the expected release of 183 #Palestinian prisoners held in Israeli jails. Read: https://t.co/KG13DQNYDV 📹: AFP pic.twitter.com/I78rYadbIh — Khaleej Times (@khaleejtimes) February 1, 2025
इजरायली नागरिकों की रिहाई शुरू
बता दें कि इज़राइल और हमास के बीच 15 महीनों तक चले भीषण युद्ध के बाद 19 जनवरी, 2025 को युद्धविराम समझौता लागू हुआ। इसके तहत, गाजा में आतंकवादियों द्वारा लंबे समय से बंधक बनाए गए इज़राइली नागरिकों की रिहाई शुरू हो गई। समझौते के पहले चरण में हमास और इस्लामिक जिहाद आतंकियों ने सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में 18 इज़राइली बंधकों को रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति को सौंप दिया। रिहा किए गए बंधकों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
इतने कैदियों को रिहा करने की योजना
फिलिस्तीनी कैदियों के अधिकारों की वकालत करने वाले संगठन “फिलिस्तीनी कैदियों के क्लब” के अनुसार, इजरायल शनिवार को 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने की योजना बना रहा है। वहीं, संगठन की प्रवक्ता अमानी साराहनेह ने शुक्रवार, 31 जनवरी को बताया कि पहले इजरायल ने 90 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में इस संख्या को बढ़ाकर 183 कर दिया गया।
हमले के दौरान किया गया अपहरण
7 अक्टूबर, 2023 को इज़राइल पर हुए हमले के दौरान, जिसने गाजा युद्ध की शुरुआत की, उग्रवादियों ने केफर अजा किबुत्ज से अमेरिकी-इज़राइली नागरिक सीगल और किबुत्ज निर ओज से बिबास व काल्डेरन का अपहरण कर लिया। उस दिन कुल 251 लोगों को बंधक बनाया गया था, जिनमें से 76 अब भी गाजा में मौजूद हैं। इजराइली सेना के अनुसार, इनमें कम से कम 34 लोगों की मौत हो चुकी है।
बंधकों में बिबास की पत्नी और उनके दो बच्चे भी शामिल हैं। हमास का दावा है कि उनकी मृत्यु हो चुकी है, हालांकि इज़राइली अधिकारियों ने इस जानकारी की पुष्टि नहीं की है।
Hamas releases two israeli hostages fourth prisoner swap under ceasefire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद की एंट्री, हुंकार केतली पर वोट की अपील; भाजपा पर साधा निशाना
Jul 11, 2026 | 05:50 PMवियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
Jul 11, 2026 | 05:45 PMभोपाल: शादी का झांसा देकर महिला से 8 महीने तक ज्यादती, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR; आरोपी फरार
Jul 11, 2026 | 05:41 PMराम मंदिर पर बोलने का अधिकार सिर्फ हिंदुओं को, विपक्ष को कोई नैतिक हक नहीं: आचार्य प्रमोद कृष्णम
Jul 11, 2026 | 05:38 PMओतूर मंडी में प्याज की कीमतों में जोरदार उछाल: गोळा प्याज 301 रुपये प्रति 10 किलो बिका; किसानों के चेहरे खिले
Jul 11, 2026 | 05:34 PMनासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
Jul 11, 2026 | 05:30 PMआषाढ़ विनायक चतुर्थी 2026: इस दिन क्यों नहीं देखना चाहिए चंद्रमा? 13 घंटे तक बनेगा दुर्लभ रवि योग, जानिए रहस्य
Jul 11, 2026 | 05:23 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM













