- Hindi News »
- World »
- Germany Approves Military Aid Package Ukraine Long Range Missiles
पुतिन की उड़ी नींद! यूक्रेन को इस देश ने दिया बड़ा सैन्य मदद पैकेज, लॉन्ग रेंज मिसाइल प्रोजेक्ट को हरी झंडी
- Written By: अमन उपाध्याय
जर्मनी ने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों की जरूरत है, और इसके लिए वह आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। जर्मनी की यह सहायता स्पष्ट रूप से सैन्य सहायता के रूप में होगी।

यूक्रेन बनाएगा लॉन्ग रेंज मिसाइलें, (डिजाइन फोटो)
बर्लिन: रूस-यूक्रेन युद्ध के बढ़ते तनाव के बीच, यूरोप में स्थिति गंभीर होती जा रही है। ऐसे में जर्मनी ने एक महत्वपूर्ण रणनीतिक निर्णय लिया है। अब वह न केवल यूक्रेन को आर्थिक मदद करेगा, बल्कि लॉन्ग रेंज मिसाइलों के निर्माण में भी सहयोग देगा। यह कदम यूक्रेन की सैन्य ताकत को बढ़ाने के साथ-साथ रूस पर कूटनीतिक दबाव बढ़ाने का भी प्रयास है।
जर्मनी ने यूक्रेन को 5 अरब पाउंड की फंडिंग देने की घोषणा की है ताकि यूक्रेन अपनी लॉन्ग रेंज मिसाइलों का उत्पादन खुद कर सके। जर्मन रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, यह सहायता युद्ध से प्रभावित यूक्रेन की सैन्य उत्पादन क्षमता को मजबूत करने के लिए है। इसका मकसद यूक्रेन को आत्मनिर्भर बनाना है। इससे पहले जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने यूक्रेन को सैन्य मदद देने का वादा किया था, जो अब आधिकारिक तौर पर लागू हो रहा है।
हथियार उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद
जर्मनी द्वारा दी जा रही सहायता को स्पष्ट रूप से सैन्य सहायता कहा गया है। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने पहले ही इस बात का यूक्रेन से वादा किया था। जर्मनी के रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यह सहायता एक युद्ध से प्रभावित देश के लिए है, जिसे भारी मात्रा में हथियारों की आवश्यकता है। इस मदद के जरिए उसे अपनी हथियार उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: पाकिस्तान की नाक में दम करने वाला JAAC क्या है, PoK में मचे कोहराम को कैसे दे रहा खाद-पानी?
वेनेजुएला की तरह ईरान के तेल पर भी करेंगे कब्जा…ट्रंप ने दी आज रात बड़े हमले की धमकी, टेंशन में दुनिया!
खून से लथपथ सड़कें…PoK में मुनीर की सेना का कत्लेआम, आज 16 प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या! देखें VIDEO
घमंड टूटा या अक्ल आई? भारत से सीमा विवाद पर नेपाल सरकार का यू-टर्न, बोला- बातचीत से सुलझाएंगे सीमा विवाद
मदद केवल आर्थिक रूप में नहीं होगी, बल्कि यूक्रेन को मिसाइलों के महत्वपूर्ण हिस्से भी सीधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस समय यूक्रेन गंभीर हथियारों की कमी और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में यह सहायता उसके लिए एक बड़ी राहत साबित होगी। जर्मनी के चांसलर मर्ज ने कहा कि अब यूक्रेन की मार की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने हफ्ते की शुरुआत में कहा कि यूक्रेन अब केवल अपनी सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि रूस के अंदर घुसकर हमले कर रहा है।
हाल ही में रूस की राजधानी तक हुए हमले ने इस बात को और भी सशक्त किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस हमले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी निशाना बनाने की चर्चा थी।
यह भी पढ़ें- ब्रह्मोस से भी तेज है ये मिसाइल! रूस की नई चाल से मचा हड़कंप, अमेरिका से दक्षिण कोरिया तक बढ़ी टेंशन
नहीं हो सकी देशों के बीच शांति वार्ता
जर्मनी के अलावा कई यूरोपीय देश लगातार रूस पर दबाव डाल रहे हैं कि वह युद्ध को समाप्त करे। साथ ही, अमेरिका भी रूस से युद्ध खत्म करने की मांग कर रहा है। इसी महीने तुर्की में यूक्रेन और रूस के बीच सीधे बातचीत कराने की कोशिश की गई थी। इस वार्ता में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पहुंचे, लेकिन रूस ने केवल अपने निचले अधिकारियों को भेजा और किसी मंत्री स्तर के प्रतिनिधि को नहीं भेजा। इस कारण से दोनों देशों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं हो सकी। हालांकि, इस दौरान कई रातें ऐसी भी रही हैं जब यूक्रेन को काफी नुकसान हुआ।
रूस ने नहीं दी अब तक कोई भी प्रतिक्रिया
मंगलवार को जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से अपील की कि उन्हें इस साल के अंत तक 30 अरब डॉलर की वित्तीय मदद दी जाए। ताकि वे अपने देश में हथियारों का उत्पादन बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि अमेरिका से अब उन्हें पर्याप्त सहायता नहीं मिल रही है, इसलिए उन्हें खुद अपने संसाधनों को विकसित करना होगा। फिलहाल, रूस ने जर्मनी के इस निर्णय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यह स्पष्ट है कि यह विषय आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर काफी चर्चा का विषय बनेगा।
Germany approves military aid package ukraine long range missiles
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में यात्री और माल परिवहन से Central Railway ने कमाए 2,844 करोड़, अप्रैल-मई में हुई रिकॉर्ड आय
Jun 11, 2026 | 08:43 PMवायरल होने के लिए बना फेक TTE, स्टेशन पर यात्रियों से वसूले पैसे! वीडियो देख रेलवे भी हुआ सख्त
Jun 11, 2026 | 08:37 PMपिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
Jun 11, 2026 | 08:37 PMक्या TMC का कांग्रेस में विलय हो जाएगा? घंटों चली बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने बताया पार्टी का फैसला
Jun 11, 2026 | 08:33 PMAC से आ रही थी तेज बदबू, खोलते ही निकला चिड़िया का पूरा घर! वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग
Jun 11, 2026 | 08:27 PM370 रुपये बिरयानी विवाद में बढ़ीं Pranit More की मुश्किलें, NCW के बाद महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज किया केस
Jun 11, 2026 | 08:15 PMRajya Sabha Election: वोटिंग से पहले ही आ गया नतीजा! खरगे समेत 14 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, देखें पूरी लिस्ट
Jun 11, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM














