मुंबई में यात्री और माल परिवहन से Central Railway ने कमाए 2,844 करोड़, अप्रैल-मई में हुई रिकॉर्ड आय

Central Railway Record Revenue: अप्रैल-मई 2026 में 25.76 करोड़ यात्रियों और 14.13 मिलियन टन माल का परिवहन कर 2844.94 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड आय अर्जित की। यात्री राजस्व में 15.36% की वृद्धि दर्ज हुई।
Central Railway Record Revenue From Passenger And Freight
यात्री और मालगाड़ी ट्रेन (सोर्सः AI)
Published on
Updated on

Central Railway Record Revenue From Passenger And Freight: मध्य रेलवे ने यात्री और माल परिवहन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए रिकॉर्ड कमाई की है। अप्रैल से मई 2026 के दौरान मध्य रेल ने करोड़ों यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया। इसके साथ 14.13 मिलियन टन से अधिक माल एवं पार्सल का परिवहन कर 2844.94 करोड़ की आय अर्जित की है।

25.76 करोड़ यात्रियों ने की यात्रा

अप्रैल से मई 2026 के दौरान मध्य रेल ने 25.76 करोड़ यात्रियों को सेवा प्रदान की। इससे यात्री किराया राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इस अवधि में 1357.20 करोड़ की आय प्राप्त हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1176.47 करोड़ की तुलना में 15.36 प्रतिशत अधिक है। माल ढुलाई क्षेत्र में अप्रैल से मई 2026 के दौरान राजस्व 1433.12 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 1442.54 करोड़ की तुलना में 0.66 प्रतिशत क म है। इस अवधि में 14.13 मिलियन टन माल का परिवहन किया गया, जो पिछले वर्ष के 13.58 मिलियन टन की तुलना में 4.05 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

पार्सल से कमाए 45.20 करोड़

मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ . स्वनिल नीला के अनुसार, अप्रैल से मई 2026 के दौरान पार्सल राजस्व 45.20 करोड़ रहा तथा कुल 0.89 लाख टन पार्सल का परिवहन किया गया। पार्सल वैनों की लीजिंग में भी सकारात्मक रुझान जारी रहा। वर्तमान में 226 SLR लीज पर हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 163 थी। इससे वर्ष 2026-27 में 17.22 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि वर्ष 2025-26 की समान अवधि में यह 12.35 करोड़ था। इसी प्रकार, वर्तमान में 24 VP लीज पर हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 23 थी। इससे वर्ष 2026-27 में ₹9.82 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में ₹9.76 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था।

इस वर्ष में मध्य रेल ने करोड़ों का राजस्व वसूला

वर्ष 2026-27 में अब तक मध्य रेल ने समयबद्ध, लीज/इंडेंट आधारित पार्सल कार्गो एक्सप्रेस ट्रेनों के 45 फेरे संचालित किए। इनमें ट्रेन संख्या 00111 भिवंडी रोड-सांकरैल गुड्स टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन, जिसके 9 फेरे संचालित हुए और 1.85 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। विशेष मिश्रित ट्रेन 01153 देवलाली-दानापुर शेतकरी समृद्धि एक्सप्रेस, जिसके 9 फेरे संचालित हुए और 0.44 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।

विशेष मिश्रित ट्रेन 01149 भिवंडी रोड-सांकरैल गुड्स टर्मिनल, जिसके 9 फेरे संचालित हुए और 1.72 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, नागपुर मंडल में ट्रेन संख्या 00761 रेणिगुंटा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस से जुड़े 29 रेलवे मिल्क टैंकरों ने 0.37 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है।

रेलवे राजस्व एवं परिचालन रिपोर्ट (अप्रैल–मई 2026 बनाम अप्रैल–मई 2025)

श्रेणी अवधि (अप्रैल–मई 2026) उपलब्धि / आय
कुल आय अप्रैल–मई 2026 ₹2,844.94 करोड़
यात्री संख्या 25.76 करोड़ रिकॉर्ड यात्रा
यात्री राजस्व ₹1,357.20 करोड़ 15.36% वृद्धि
माल परिवहन 14.13 मिलियन टन 4.05% वृद्धि
माल ढुलाई राजस्व ₹1,433.12 करोड़ पिछले वर्ष से अधिक
पार्सल राजस्व ₹45.20 करोड़ 0.89 लाख टन पार्सल परिवहन
SLR लीज 226 SLR ₹17.22 करोड़ राजस्व
VP लीज 24 VP ₹9.82 करोड़ राजस्व
पार्सल कार्गो एक्सप्रेस फेरे 45 ट्रिप्स विभिन्न मार्गों पर संचालन
भिवंडी रोड–सांकरैल ट्रेन 9 फेरे ₹1.85 करोड़ राजस्व
देवलाली–दानापुर शेतकरी समृद्धि एक्सप्रेस 9 फेरे ₹0.44 करोड़ राजस्व
भिवंडी रोड–सांकरैल विशेष मिश्रित ट्रेन 9 फेरे ₹1.72 करोड़ राजस्व
रेणिगुंटा–हजरत निजामुद्दीन मिल्क टैंकर सेवा 29 टैंकर ₹0.37 करोड़ राजस्व
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com