-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Gaza Markets Sugar Oil Biscuits Goods Unaffordable Nearly Everyone
रोटी तो दूर, चीनी-तेल बना सपनों का सामान…गाजा में आ गई भूखे मरने की नौबत; कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
- Written By: अमन उपाध्याय
गाजा के बाजारों में जरूरी वस्तुओं की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि आम जनता के लिए इन्हें खरीद पाना मुश्किल हो गया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र की खाद्य और कृषि संगठन ने आगाह किया है कि सितंबर तक करीब 5 लाख लोग गाजा में गंभीर..

गाजा में बढ़ी भूखमरी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
गाजा पट्टी: गाजा में इस बार ईद-उल-अजहा की नमाज मस्जिदों के बजाय घरों, स्कूलों और धार्मिक स्थलों के मलबे के बीच अदा की गई। फिलहाल कोई युद्धविराम की संभावना नजर नहीं आ रही है और लोगों के लिए भोजन का इंतजाम भी नहीं है। ईद के दौरान जो परंपरागत कार्यक्रम जैसे बलि का मांस खाना, सामूहिक भोज और बच्चों को तोहफे देना होता था, वह सब पूरी तरह बदल गया है।
गाजा में अब केवल एक ही मुद्दा चर्चा में है भोजन की कमी। इसके पहले एक वायरल पोस्ट में यह दावा किया गया था कि गाजा में पारले-जी बिस्किट 24 यूरो यानी करीब 2,400 रुपये में बिक रहे हैं।
गाजा के बाजारों में बढ़ी महंगाई
गाजा के बाजारों में जरूरी सामानों की कीमतें इतनी बढ़ चुकी हैं कि आम लोग इन्हें खरीदने में असमर्थ हैं। मिल रही रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा में 1 किलो टमाटर का दाम 1106, 1 लीटर खाने का तेल 4177 रुपये, 1 कप कॉफी दाम 4423 रुपये, 1 किलो आटा 1474 रुपये और 1 किलो चीनी 4914 रुपये, में बिक रही है। ये कीमतें उस इलाके के लिए बहुत ज्यादा हैं, जहां ज्यादातर लोगों के पास कोई स्थिर आमदनी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
PoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
Modi Stopped Putin: पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका, पोलैंड का बड़ा दावा
Troop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
हमास बंदूकधारी ही गाजा के लोगों पर चला रहे गोली
इजरायल का आरोप है कि हमास सहायता सामग्री को अपने कब्जे में ले रहा है। एक मीडिया चैनल से बातचीत में इजरायली दूतावास के प्रवक्ता गाय निर ने बताया कि गाजा के नकाबपोश हमास बंदूकधारी ही गाजा के आम लोगों पर गोली चला रहे हैं, क्योंकि हमास इस अभियान को सफल नहीं होने देना चाहता। पिछले डेढ़ साल में गाजा में भेजे गए लगभग 80% सहायता ट्रकों को हमास ने अपने कब्जे में ले लिया है।
5 लाख लोग गंभीर खाद्द संकट का कर रहे सामना
हमास इन मदद की वस्तुओं को महंगी कीमतों पर बेचकर अपने आर्थिक और राजनीतिक दबदबे को कायम रख रहा है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि संगठन ने चेतावनी दी है कि सितंबर तक लगभग 5 लाख गाजा के लोग गंभीर खाद्य संकट का सामना करेंगे, जो भुखमरी से ठीक पहले की सबसे गंभीर स्थिति मानी जा रही है।
Gaza markets sugar oil biscuits goods unaffordable nearly everyone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
KSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान
Jul 15, 2026 | 10:50 AM15 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने का हुआ था ऐलान
Jul 15, 2026 | 10:48 AMबांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMPoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
Jul 15, 2026 | 10:33 AMRaksha Bandhan 2026: भारत की 5 सबसे महंगी और अनोखी राखियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 15, 2026 | 10:33 AMबीड में पैर की ठोकर से उखड़ी 48 लाख के नए पुल की रेलिंग, वायरल वीडियो ने खोली निर्माण कार्य के ‘विकास’ की पोल
Jul 15, 2026 | 10:30 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













